Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
Heatwave Alert : दिल्ली में हीटवेव का प्रकोप, IMD ने किया अलर्ट, जब लू लग जाए तो जानें कैसे उतारें?
दिल्ली में गर्मी ने दस्तक दे दी है और भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसके बढ़ते असर को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक राजधानी में पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। IMD ने चेताया है कि आगामी मंगलवार तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। IMD के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
बुधवार को भी तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है। साथ ही, अप्रैल से जून के बीच बारिश की संभावना भी कम बताई गई है, जिससे गर्मी और तेज़ हो सकती है। ऐसे में सतर्क रहना और गर्मी से बचने के उपाय अपनाना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि लू लगने पर कैसे इसे उतारें?

IMD ने किया अलर्ट
IMD द्वारा जारी येलो अलर्ट जारी कर बच्चों, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों सावधानी बरतने को कहा है:
- हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें।
- सिर को ढकने के लिए कपड़ा, टोपी या छाते का प्रयोग करें।
- धूप में निकलने से बचें, खासकर दोपहर 12 से 3 बजे तक।
लू से बचने के लिए घरेलू नुस्खे
अगर इस भंयकर गर्मी में आप लू के चपेट में आ जाते हैं, तो जानें कैसे लू उतारें?
1. प्याज का रस (Onion Juice)
गर्मी में प्याज का सेवन बेहद लाभकारी होता है। लू लगने पर प्याज के रस को हाथ-पैरों के तलवों और कानों के पीछे लगाएं। साथ ही दो चम्मच प्याज का रस पीने से भी राहत मिलती है।
2. सौंफ का पानी (Fennel Water)
रात में एक चम्मच सौंफ को पानी में भिगो दें और सुबह छानकर पिएं। यह न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है।
3. धनिया-पुदीने का रस
धनिया और पुदीने के रस में एक चुटकी चीनी मिलाकर पीने से लू से तुरंत राहत मिलती है। यह शरीर को ठंडक देता है और ताजगी महसूस होती है।
4. गर्मी के पानी से स्नान
एक बाल्टी पानी को दिनभर धूप में छोड़ दें और शाम को इसी पानी से स्नान करें। यह दादी-नानी के जमाने का आजमाया हुआ नुस्खा है जो लू के असर को कम करता है।
लू लगने पर करें ये प्राथमिक उपचार
- व्यक्ति के शरीर को गीले कपड़े से पोंछें।
- उसे ताजे पानी की चुस्की दें, एकदम ठंडा पानी न दें।
- गीला तौलिया सिर पर रखें ताकि दिमाग ठंडा रहे।
- तापमान सामान्य होने पर स्नान कराएं।
गर्मी में सावधानी और घरेलू उपचार ही सबसे बड़ा बचाव है। अगर लक्षण गंभीर हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications