Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Rajasthan Weather: अगले दो दिनों में राजस्थान में पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट!
Heatwave Alert for Rajasthan : राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में एक बार फिर गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
जोधपुर संभाग में आज से ही लू का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, 28-29 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में लू और गर्म रातों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है।

29-30 अप्रैल तक राजस्थान में लू का अलर्ट
पूर्वी राजस्थान में भी 29-30 अप्रैल को कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी पड़ सकती है। मौसम विभाग ने इन दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मई के पहले सप्ताह में मेघगर्जन, आंधी और बारिश के दौर के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद जताई गई है। फिलहाल, अगले कुछ दिन राज्य के अधिकांश भागों में शुष्क और बेहद गर्म मौसम रहने की संभावना है, जिससे आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
लू से बचने के पांरपरिक उपाय
राजस्थान में लू से बचने के लिए पारंपरिक उपाय सदियों से अपनाए जाते रहे हैं, जो गर्मी और लू से बचने में असरदायक है, जैसे-
- पुराने समय में लोग मिट्टी के घड़े का ठंडा पानी पीते थे, जो शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडक प्रदान करता है।
- खस की टट्टी (घास की चटाई) को पानी से भिगोकर घरों की खिड़कियों और दरवाजों पर लगाया जाता था, जिससे घर के भीतर ठंडी हवा आती थी।
- नींबू-पानी, बेल का शरबत, छाछ और आम का पना जैसे पारंपरिक पेय खूब पीए जाते थे, जो शरीर में पानी और जरूरी नमक की कमी नहीं होने देते थे।
- दोपहर में कच्चा प्याज खाएं।
मौसम विभाग ने सुझाएं लू से बचाव के उपाय
- लू से बचने के लिए आज भी कुछ उपाय अपनाने चाहिए।
- धूप में निकलने से पहले सिर को कपड़े या टोपी से ढकें, हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें।
- शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए दिनभर पानी और तरल पदार्थ पीते रहें। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें।
- खाने में हल्का भोजन करें और तली-भुनी चीजों से परहेज करें।
- अधिक से अधिक फल और सब्जियों का सेवन करें, खासकर तरबूज, खीरा और ककड़ी जैसे पानी वाले फल।
इन साधारण मगर असरदार उपायों से लू से बचा जा सकता है और गर्मी के मौसम को सुरक्षित ढंग से गुजारा जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications