Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
दिल्ली से लेकर बिहार तक IMD का अलर्ट, बारिश में घर से निकलने से पहले साथ रखें ये चीजें, बहुत आएंगी काम
IMD Issues Orange Alert For Delhi and Other States : मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं।
IMD ने इस भारी बारिश के बीच एडवाइजरी जारी कर लोगों के घर के अंदर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया गया है। वही राजस्थान में 5 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की हैं। वहीं उत्तराखंड मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अचानक बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाओं को लेकर भी सर्तक रहने को कहा हैं।
मगर भारी बारिश के बावजूद भी कई लोगों को जरुरी काम से घर से बाहर तो निकलना ही पड़ता हैं। अगर आप भारी बारिश में भी घर से बाहर निकल रहे हैं, तो यहां जानिए उन जरूरी चीजों के बारे में जिन्हें बारिश के मौसम में निकलते वक्त आपको अपने साथ बचाव के तोर पर जरूर रखना चाहिए।

छाता या रेनकोट
बारिश का मौसम हो तो घर से बिना रेनकोट या छाते के न निकले। क्योंकि बारिश कभी भी हो सकती है और भीगने से बेहतर है पहले ही पूरी सेफ्टी के साथ बाहर निकले।
जुराब
बारिश में रोड़ का पानी अक्सर जूतों में भर जाता है और इस वजह से मौजे गीले हो जाते हैं। गीले मौजे ज्यादा देर तक पहनने की वजह से पैरों में इंफेक्शन हो सकता हैं। इसलिए इस मौसम में अलग से मौजे लेकर चलें।
फर्स्ट एड किट
बारिश के मौसम में जगह-जगह गड्ढों में पानी भरा हुआ रहता है। हर जगह कीचड़ ही कीचड़ फैला होता है। ऐसे में फर्स्ट एड किट साथ रखना जरूरी है। अगर आपको किसी भी तरह की चोट लगती है तो दवाइयां आपके काम आ सकती हैं।
पावरबैंक या चार्जर
बारिश के वजह से लोग ट्रैफिक या किसी जगह पर घंटों तक फंसे रह सकते हैं। जिसकी वजह से फोन बंद हो सकता हैं। इसलिए हमेशा पावरबैंक या फिर चार्जर साथ लेकर निकलें।
कैश रखें
डिजिटल पेमेंट्स के जमाने में आजकल लोगों ने कैश रखना बंद कर दिया हैं। लेकिन, बारिश (Rain) में अक्सर ही नेटवर्क की दिक्कत आती है जिससे पैसे ट्रांसफर करने में दिक्कत हो सकती है और कई बार इमरजेंसी जैसी दिक्कत होने के वजह से अपने पास कैश जरूर रखें।
प्लास्टिक बैग्स
बारिश से फोन, वॉच या कोई जरुरी डॉक्यूमेंट गीला ना हो या कोई जरूरी सामान ना भीग जाए इसलिए अपने साथ प्लास्टिक बैग्स लेकर जरुर निकलें। तेज बारिश होने लगे तो प्लास्टिक बैग या पॉलिथिन में आप अपना जरूरी सामान रख सकते हैं।
इमरजेंसी फोन नम्बर लिखकर रखें
बारिश के कारण आप कहीं फंस सकते हैं और हो सकता हैं कि आपका फोन भी बंद हो जाएं, तो ऐसे में आप किसी और का फोन लेकर अपने घर-परिवार तक सूचना पहुंचा सकते हैं।
पानी की बोतल या कुछ स्नैक्स भी रखें साथ
बारिश के दिनों में अगर आप कई फंस जाए या जाम में फंस जाए तो आपके पास पीने के लिए पानी और कुछ हल्का-फुलका खाने के लिए जरूर होना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
