Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Uttarakhand Weather: देहरादून समेत चारों धाम में बर्फबारी व बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, यात्री सर्तक रहें!
Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है और मौसम विभाग ने देहरादून समेत चारों धाम, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भारी बर्फबारी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में तापमान में भारी गिरावट, रास्तों पर फिसलन और यातायात में बाधा की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में यात्रियों को बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है।
मौसम विभाग के अनुसार पांच मई तक तेज हवाएं और हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी। पर्वतीय जिलों में तापमान गिर सकता है। विभाग ने चारधाम यात्रियों को मौसम देखकर ही यात्रा शुरू करने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं कि इस रूट पर यात्रा करते हुए किन विशेष बातों का ध्यान रखें।

ऑरेंज अलर्ट का मतलब क्या होता है?
मौसम विभाग जब ऑरेंज अलर्ट जारी करता है, तो इसका तात्पर्य होता है कि मौसम बेहद खराब हो सकता है और इससे जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। यह अलर्ट जनता और प्रशासन , दोनों को चेतावनी देता है कि वे तैयार रहें और सावधानी बरतें।
चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सावधानियां
मौसम अपडेट लेते रहें
यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान मौसम की जानकारी लगातार लेते रहें। IMD Uttarakhand, SDRF, या स्थानीय प्रशासन की वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनलों से अपडेट प्राप्त करें।
जरूरी सामान साथ रखें
- गर्म कपड़े, वाटरप्रूफ जैकेट, छाता, रेनकोट
- फर्स्ट एड किट, आवश्यक दवाइयां
- पावर बैंक, टॉर्च, ग्लूकोज
यात्रा की योजना सावधानी से बनाएं
बारिश और बर्फबारी की स्थिति में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर मौसम खराब हो, तो यात्रा टाल दें या प्रशासन द्वारा बताई गई वैकल्पिक व्यवस्था का पालन करें।
प्रशासन के निर्देशों का पालन करें
यात्रा मार्ग में SDRF, पुलिस और लोकल प्रशासन की गाइडलाइन को नजरअंदाज न करें। अगर किसी रूट को बंद किया गया है, तो जबरदस्ती आगे न बढ़ें।
वाहन और ड्राइवर की जांच
- वाहन की हालत सही होनी चाहिए, खासकर ब्रेक और टायर।
- पहाड़ी मार्गों का अनुभवी ड्राइवर होना जरूरी है।
बर्फबारी वाले स्थानों में सावधानी
- बर्फ से ढंके रास्ते बेहद फिसलन भरे होते हैं। ट्रैकिंग करते वक्त मजबूत जूते पहनें।
- छतों या खुले स्थानों पर खड़े होने से बचें, क्योंकि भारी बर्फ गिर सकती है।
रुकने की व्यवस्था पहले से करें
होटल या धर्मशालाओं की बुकिंग पहले से करें ताकि मौसम खराब होने की स्थिति में रुकने की परेशानी न हो।
भीड़ से बचें
मौसम बिगड़ने पर कई लोग एक ही स्थान पर रुक जाते हैं, जिससे भीड़भाड़ हो जाती है। ऐसे में भीड़ से दूर रहना और शांति बनाए रखना जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
