Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
सप्लीमेंट्स लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
इन दिनों सिर्फ खाने के जरिए शरीर की सभी तरह की जरूरतें पूरी करना काफी कठिन होता जा रहा है। ऐसे में अपनी सेहत का अतिरिक्त ख्याल रखने के लिए हम सभी सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। मार्केट में कई ब्रांड्स के अलग-अलग सप्लीमेंट्स मौजूद हैं। जो आपकी सेहत को बेहतर बनाने का दावा करते हैं। हालांकि, किसी भी सप्लीमेंट का सेवन शुरू करने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में जान लेना चाहिए।
अमूमन लोग इन आकर्षक दावों व एड के बहकावे के आ जाते हैं और उसे खाना शुरू कर देते हैं। हालांकि, ऐसा करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। किसी भी तरह के हेल्थ सप्लीमेंट्स का सेवन शुरू करने से पहले आपको उसकी सही जानकारी होनी चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको सप्लीमेंट्स लेने से पहले जान लेना चाहिए-

हर किसी को नहीं होती सप्लीमेंट्स की जरूरत
अमूमन लोग यह सोचते हैं कि हेल्दी रहने के लिए सप्लीमेंट्स की जरूरत होती है। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। यह जरूरी नहीं है कि आप केवल सप्लीमेंट्स लेकर ही खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। अगर आप सही तरह से डाइट लेते हैं तो ऐसे में आपको सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं होती है। सप्लीमेंट्स वास्तव में एक तरह के पूरक होते हैं, जो आपके खाने की कमी को दूर करने में मदद करते हैं।
मल्टीविटामिन नहीं हैं वन स्टॉप सॉल्यूशन
अमूमन लोगों को यह पता ही नहीं होता है कि उन्हें किस सप्लीमेंट का सेवन करना चाहिए। ऐसे में वे किसी ब्रांड के मल्टीविटामिन सप्लीमेंट को लेना शुरू कर देते हैं। उन्हें लगता है कि इससे उनके शरीर में मौजूद किसी भी पोषक तत्व की कमी को दूर किया जा सकता है। जबकि ऐसा नहीं है। हर ब्रांड के मल्टीविटामिन का फार्मूला अलग होता है। मल्टीविटामिन में सभी पोषक तत्व नहीं होते हैं। ऐसे में अगर आप इन्हें खुद से लेना शुरू करते हैं तो इससे आपको कई तरह के पोषक तत्वों की टॉक्सिसिटी हो सकती है। साथ ही, अन्य कई तरह की प्रॉब्लम्स का भी सामना करना पड़ सकता है।
मात्रा का रखें ध्यान
अमूमन हम जब सप्लीमेंट लेना शुरू करते हैं तो ऐसे में एक दिन में दो-तीन गोलियां लेने लग जाते हैं। जबकि वास्तव में यह सही नहीं है। जब भी आप कोई सप्लीमेंट लें तो हमेशा उसकी निर्धारित मात्रा ही ली जानी चाहिए। किसी सप्लीमेंट को रेग्युलरली लेने की जरूरत होती है तो कुछ को सप्ताह में केवल एक बार ही लेना होता है। अगर आप अनुशंसित खुराक से अधिक मात्रा में इसे लेते हैं तो इससे आपको उसकी टॉक्सिसिटी हो सकती है और आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। कुछ मामलों में, कुछ विटामिन और खनिजों की अधिक खुराक लेना हानिकारक हो सकता है।
नेचुरल का मतलब हमेशा नहीं होता सेफ
मार्केट में मिलने वाले अधिकतर सप्लीमेंट्स पर हर्बल या नेचुरल लिखा हुआ होता है। लोग यह मानते हैं कि अगर यह नेचरुल है तो यह पूरी तरह से सेफ नहीं है। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। कई बार नेचुरल सप्लीमेंट्स के भी हानिकाकर प्रभाव हो सकते हैं या फिर अगर आप पहले से ही किसी दवा का सेवन कर रहे हैं तो ऐसे में ये उसके साथ नेगेटिव इफेक्ट क्रिएट कर सकते हैं। इसलिए किसी भी सप्लीमेंट का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से मिलना और उनकी गाइडेंस बेहद जरूरी है।
हेल्दी डाइट के सब्सिट्यूट नहीं है सप्लीमेंट्स
यह सच है कि सप्लीमेंट्स का सेवन करना आपके लिए लाभदायक होता है। लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप इसे हेल्दी डाइट के सप्लीमेंट्स के रूप में इस्तेमाल करने लग जाएं। किसी भी तरह के सप्लीमेंट्स को लेने से पहले विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर बैलेंस्ड डाइट का सेवन करने पर फोकस करना चाहिए। सप्लीमेंट्स को हमेशा सप्लीमेंट्स के लिए ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए, ना कि उसे लेते हुए आप अपनी हेल्दी डाइट को रिप्लेस करना शुरू कर दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications