Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
Delhi Water Crisis: दिल्ली में हुई पानी की किल्लत, ये हैं पानी को शुद्ध करने के 5 नेचुरल तरीके
Water Purifying Tips: आधे भारत में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात बने हुए हैं। उत्तर भारत में बारिश के वजह से भारी नुकसान की स्थिति बनी हुई है। वहीं दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया है कि यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से 3 वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की परेशानी होगी।
बारिश और बाढ़ के हालात को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि अन्य शहरों को भी दिल्ली की तरह ही पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वक्त रहत लोगों सर्तक रहने की जरुरत है।

बारिश में पानी कि किल्लत को देखते हुए जल शुद्धिकरण और संग्रहीत करने के तरीके ढूंढने चाहिए। इसलिए आपकी मदद के लिए हम यहां आपको पानी को शुद्ध करने के कुछ देसी और मॉर्डन तरीकों के बारे में बता रहे हैं।
उबालकर
पानी को उबालकर कीटाणुरहित करने का तरीका सबसे आम है। पहले के जमाने के लोग पानी को उबालकर पीने के काम में लेते थे। पीने के पानी को किसी बड़े बर्तन में उबलने तक गर्म करें, लगभग 5 से 10 मिनट तक इसे ऐसे ही उबलने दें। उसके बाद पानी को ठंडा करके छानकर पी लें।
फिटकरी से
फिटकरी से पीने के पानी को साफ करके पीना सबसे सरल और सस्ते उपायों में से एक है। सबसे पहले फिटकरी को हाथ से धो लें उसके बाद फिटकरी को पानी में घुमाएं. जैसे हो पानी हल्का सफेद दिखना शुरू हो, फिटकरी घुमाना तुरंत बंद कर दें। इससे पानी में के गंदगी तली में बैठ जाएगी और पानी साफ हो जाएगा।

क्लोरीन से
पानी को साफ करने के लिए क्लोरीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पानी साफ करने में लिए बाजार में क्लोरीन की गोलियां आती हैं। उन्हें पानी में डालकर साफ किया जा सकता है। ध्यान रखें कि गोलियां डालने के बाद उस पानी को आधा घंटे तक इस्तेमाल करने से बचना है।
धूप से करें साफ -
पानी को कांच की बोतल में भरकर 8 घंटे के लिए धूप में रखने से भी यह साफ होता है।
टमाटर और सेब के छिलके से
टमाटर और सेब के छिलकों को करीब दो घंटे तक एल्कोहल में डुबाकर रखने के बाद धूप में सुखा दें। सूखने के बाद इन छिलकों को पानी में डाल दें। कुछ घंटे बाद पानी की सारी गंदगी और अशुद्धियां दूर हो जाएंगी।

हैलोजन टैबलेट
इमरजेंसी सिचुएशन में पानी साफ करने के लिए हैलोजन टेबलेट उपयोगी होती है। पानी में इसे कितनी मात्रा में डाला जाए, यह पानी की मात्रा और हैलोजन टैबलेट के ब्रांड के ऊपर निर्भर करता है। यह गोलियां पानी में पूरी तरह घुलनशील होती है।
आरओ सिस्टम :
पिछले कुछ सालों से पानी को साफ करने के लिए घरों में आरओ सिस्टम लगाने का ट्रेंड बढ़ गया है। इस तकनीक का पूरा नाम है- रिवर्स आसमोसिस प्रोसेस यानी आरओ। इस तकनीक में पानी को बेहद तेज दबाव के साथ साफ किया जाता है। आरओ सिस्टम द्वारा साफ पानी में बैक्टीरिया होने की आशंका बहुत कम रहती है।
यूवी रेडिएशन सिस्टम :
पानी साफ करने के लिए यूवी रेडिएशन, आरओ के बाद सबसे ज्यादा यूज में लिया जाने वाला मॉर्डन तरीका है। यूवी रेडिएशन सिस्टम से पानी में मौजूद वायरस और बैक्टीरिया के डीएनए को खत्म कर, पानी को पीने योग्य बनाता है। इस प्रक्रिया में पानी में न कुछ मिलाया जाता है और न ही इसमें मौजूद मिनरल्स को खत्म किया जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
