Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
गर्मी में बेहोश होने वाले को जबरदस्ती नहीं पिलाना चाहिए पानी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी सलाह, जानें वजह
Health Ministry Issued guideline: मई के शुरू होते ही गर्मी की तपिश ने सबके हाल बुरे कर दिए हैं। हाल ए मौसम ऐसा है कि गर्मी के वजह से तापमान 40 डिग्री पार पहुंच गया है। इस तपती गर्मी में बाहर निकलने का मतलब है कि लू की चपेट में आना। गर्म हवाएं शरीर से सारा पानी निचोड़ लेती है और आपको डिहाइड्रेशन का शिकार बना सकती हैं और इस वजह से आप बेहोश भी हो सकते हैं।
हीटवेव के प्रकोप को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से हर रोज गाइडलाइन जारी की जा रही हैं।
जिसमें हिदायत दी है कि गर्मी की वजह से बेहोश हुए व्यक्ति को कैसा ट्रीटमेंट देना चाहिए और क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

जानिए गर्मी में कैसे रखें सेहत का ख्याल और किन चीजों से बचें?
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई सलाह में कहा गया है
- गर्मी में घबराहट होने पर शरीर को कूल करने की कोशिश करें।
- ज्यादा से ज्यादा पानी पीए।
- लूज फिट कपड़े पहने, घर या ठंडी जगहों पर ही रहें।
- तेज धूप में नहीं निकले।
- अगर कोई व्यक्ति गर्मी से बेहोश हो जाएं तो उसे पानी पिलाने से बचे।
क्यों बेहोश व्यक्ति को पानी नहीं पिलाना चाहिए?
गर्मी में बेहोश हुए व्यक्ति को कभी भी तुरंत पानी नहीं पिलाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से पानी बेहोश व्यक्ति की श्वास नली में जाकर उसकी मृत्यु का कारण बन सकता है। इसके अलावा फेफड़ों में पानी जाने से निमोनिया का खतरा हो सकता है।
बिगड़ जाता है इलेक्ट्राइट्स का बैलेंस
बेहोश व्यक्ति को गलत तरह से पानी पिलाने और पीने से यह रक्त प्रवाह में पहुंचकर शरीर के जरुरी इलेक्ट्राइट्स का बैलेंस बिगाड़ सकता है। इस वजह से दिल से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। इसके अलावा व्यक्ति के बेहोश होने की असल वजह भी नहीं पता चलती हैं।
गर्मी में बेहोश होने पर क्या फर्स्ट एड करें?
- बेहोश होने पर इंसान को सबसे पहले होश में लाने की कोशिश करें। सबसे पहले जांच करें कि बेहोश व्यक्ति सांस ले रहा है या नहीं।
- बेहोश होने पर इंसान को इमरजेंसी सिचुएशन में सिर को धीरे से एक साइड झुकाएं और ठुड्डी को ऊपर की ओर उठाएं। इस पॉजीशन से सांस लेने का रास्ता खुल जाएगा।
- बेहोश व्यक्ति के कपड़े ढ़ीले करें।
- अगर बेहोशी के साथ उल्टी भी हो रही हैं तो इस स्थिति में व्यक्ति का दम घुटने से बचता है।
- बेहोश होने पर व्यक्ति को सांस नहीं आ रही तो तुरंत सीपीआर देने की कोशिश करें और हॉस्पिटल लेकर जाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
