Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
Ankit Kalra Died: नींद में ही 29 साल के इन्फ्लुएंसर की हुई मौत, दबे पांव आने वाली ये बीमारी ले चुकी है कई जान
Ankit kalra heart attack: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इंशा घई कालरा के पति अंकित कालरा की अचानक मौत होने से उनके फैंस को झटका लगा है। अंकित की उम्र महज 29 साल थी और उन्हें सोते-सोते कार्डियक अरेस्ट आ गया। सो इंस्टाग्राम पर इन्फ्लुएंसर ने खुद इस बात की जानकारी दी है। इन्फ्लुएंसर इंशा और अंकित कालरा इंस्टाग्राम पर अपनी मजेदार कपल रील्स के लिए जाने जाते हैं।
अंकित कालरा की कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी, इसके बावजूद उन्हें अचानक नींद में कार्डियक अरेस्ट आया और वो नींद की मौत सो गए। ये पहला मामला नहीं है कि जब कोई कम उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से जान गवां चुका है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां लोग सोते सोते या नाचते-नाचते अचानक आए दिल के दौरे की वजह से जान गवां चुके हैं।

आइए जानते हैं कि हैं कि कार्डियक अरेस्ट क्या है और इसकी क्या वजह हैं और आजकल कम उम्र में युवा क्यों इस बीमारी के चपेट में आ रहे हैं?
क्या होता है कार्डियक अरेस्ट?
क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, सडन कार्डियक अरेस्ट एक ऐसी स्थिति है, जिसमें दिल अचानक से काम करना बंद कर देता है या इतनी तेजी से धड़कने लगता है कि ब्लड पंप होना बंद हो जाता है। कार्डियक अरेस्ट आने पर व्यक्ति बेहोश हो जाता है। बिना किसी चेतावनी के आने की वजह से इसे सडन कार्डियक अरेस्ट कहा जाता है।
इस कंडीशन में हार्ट का इलेक्ट्रिकल नेटवर्क शॉर्ट सर्किट हो जाता है और दिल पंप करना बंद कर देता है। जिससे लोगों की मौत हो जाती है।
कार्डियक अरेस्ट के लक्षण
कार्डियक अरेस्ट के लक्षण नजर नहीं आते हैं जैसे हार्ट अटैक आने से पहले व्यक्ति के सीने में तेज दर्द होने लगता है या पसीना आता है। लेकिन कार्डियक अरेस्ट में अचानक से सबकुछ होता है। कार्डियक अरेस्ट में लोगों को इलाज मिलने से पहले ही लोग मौत की नींद चले जाते हैं। अगर कोई पहले से दिल की बीमारी से परेशान हैं, तो उन्हें इसका खतरा ज्यादा रहता है।
कैसे करें बचाव
- बैलेंस्ड लाइफस्टाइल फॉलो करें।
- हर तीन महीने में लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करा लें
- चेस्ट पैन को गैस का दर्द ना समझें और डॉक्टर को दिखाएं।
- रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करें।
- स्ट्रेस लेने से बचें।
- प्रोसेस्ड फूड और रेडीमेड खाने से बचें।
- हेल्दी खानपान फॉलो करें।
- शराब और स्मोकिंग से दूरी बनाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
