Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
शुगर पैशेंट जानें Insulin Injection लेने का सही तरीका, नहीं होगा दर्द मिलेगा फायदा
डायबिटीज मरीजों को शुगर लेवल सामान्य रखने के लिए इंसुलिन की जरूरत पड़ती है। इंसुलिन शरीर में शुगर कंट्रोल करने वाला एक हार्मोन हैं। जब अनियमित होता है तो डायबिटीज की समस्या होती है। बढ़ा हुआ शुगर शरीर में कई तरह की समस्याओं की वजह बन सकता है।
डायबिटीज होने पर इंसुलिन का इंजेक्शन उनके जीवन का जरूरी हिस्सा बन जाता है। यह इंजेक्शन मरीजों को दिन में दो से तीन बार लगाना पड़ता है। कई बार डायबिटीज के मरीजों को इंसुलिन लगाने से लेकर इसके स्टोरेज के बारे में सही जानकारी नहीं होती है।

आइए जानते हैं कि इंसुलिन इंजेक्शन लेते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
कहां लगाए इंजेक्शन
इंसुलिन इंजेक्शन ऐसी जगह पर लगाएं, जहां ज्यादा चर्बी मौजूद हो। इसी वजह से इंसुलिन का इंजेक्शन चमड़ी के नीचे फैट लेयर पर दिया जाता है। मसल्स पर यह इंजेक्शन लगाने से यह जल्दी अवशोषित कर लेता है। जिससे ब्लड में ग्लूकोज का स्तर कम हो जाता है।
हर डोज को लिए चुने नई जगह
अगर आप पहली बार इंसुलिन इंजेक्शन लेने वाले हैं तो आपको इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि शरीर पर एक ही जगह इंजेक्शन नहीं लगाना चाहिए। हर डोज के लिए इंजेक्शन देने की जगह जगह बदलते रहना चाहिए। एक ही स्पॉट पर इंजेक्शन लगाने से सूजन या गांठ होने का खतरा बना रहता है। जैसे सुबह पेट के एक तरफ तो दोपहर में इसे दूसरी तरफ इंजेक्ट करें।
नीडल कितने समय तक होल्ड करना चाहिए?
डायबिटीज के मरीज को इंसुलिन लेते हुए ये मालूम होना चाहिए कि इंजेक्शन को कितनी देर तक होल्ड रखना चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक कम से कम पांच से सात सेकंड तक सुई को त्वचा में दबाए रखना चाहिए ताकि इंसुलिन पूरी तरह से आपके शरीर में पहुंच जाएं।
इंसुलिन स्टोरेज
इंसुलिन के रख रखाव को लेकर भी सावधानी बरतने की जरुरत हैं। एक्सपर्ट हमेशा इंसुलिन को ठंडी जगह रखने की सलाह देते हैं। इंसुलिन को फ्रिज में ऐसी जगह रखें जहां वो ठंडा रहे लेकिन जमे नहीं। इंसुलिन की बोतल खुलने क बाद 28 दिनों के भीतर इस्तेमाल कर लें। इसके अलावा इसे खोलने से पहले एक्सपायरी डेट भी जरुर चेक करें।
इंसुलिन डोज मिस होने पर क्या करें
डायबिटीज के मरीजों को इंसुलिन डोज लेने का समय हमेशा याद रखना चाहिए। अगर आप कभी इंसुलिन लेना भूल जाएं, तो बेहतर होगा कि आप अपने डॉक्टर से पहले कंसल्ट करें। लास्ट इंजेक्शन आपने कब लिया था और आपने कुछ खाया है या नहीं, ये सब बातें जानने के बाद ही डॉक्टर आपको सही सलाह देंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
