Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कौन थी फ्लोरेंस नाइटेंगल जिनकी याद में मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस, ये हैं इतिहास और थीम
International Nurses Day 2024: 12 मई को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। मरीजों के सेवा करने वाली नर्सेस के सेवा और समर्पण के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए हर साल 'इंटरनेशनल नर्सेस डे' मनाया जाता है।
किसी मरीज को ठीक करने में जितनी बड़ी भूमिका एक डॉक्टर की होती है उतनी बड़ी भूमिका नर्स का भी होती है। दिन-रात लगकर मरीजों का ध्यान रखकर नर्स भी मरीजों का ठीक करने में सेवाभाव की बड़ा संदेश देती है। नर्सेस की खास अहमियत के वजह से ही 12 मई को इंटरनेशनल नर्सेस डे मनाया जाता है।

नर्सेज डे का इतिहास
मशहूर नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिवस के मौके पर हर साल 12 मई को इंटरनेशनल नर्सेस डे मनाया जाता है। नाइटिंगेल ने क्रीमिया युद्ध के दौरान जिस तरह से काम किया था, उसकी मिसाल आज भी दी जाती है। नाइटिंगेल 'द लेडी विद द लैंप' के नाम से भी जानी जाती हैं। क्योंकि वो रात के अंधेरे में लैंप लेकर घायल सैनिकों का इलाज करती थीं। उनके इलाज की वजह से सैकड़ो सैनिक फिर से ठीक हुए। अपने इस अद्भूत सेवा कार्य के वजह से फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने 'नर्सिंग' में महिलाओं के लिए एक नए रास्ता बनाया। उन्हें मॉर्डन नर्सिंग की जन्मदात्ता भी माना जाता है।
आवर नर्सेस आवर फ्यूचर' थीम
इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स (ICN) ने 1974 से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस दिन को मनाने की बात की थी। ICN हर साल नर्सेज डे के लिए कोई थीम निर्धारित करती है। इस साल यानी 2024 की थीम "हमारी नर्सें। हमारा भविष्य। देखभाल की आर्थिक शक्ति।" यानी (Our Nurses. Our Future. The economic power of care)
Nurses Day Quotes In Hindi
- मैं डॉक्टर नहीं हूं, लेकिन मैं एक नर्स हूं।
- शांत रहें और नर्स बनें।
- नर्सें बिना टोपी वाली सुपरहीरो हैं।
- नर्सें आरामदायक जूते पहने हुए एक देवदूत हैं।
- नर्सें चिकित्सा प्रणाली की धड़कन हैं।" -एलेक्स निकोलसन
- जब पहली सांस लेते हैं तब भी वहां नर्सें होती हैं, जब आखिरी सांस लेते हैं तब भी नर्सें वहां होती हैं।
- नर्स होने का मतलब है अपने सारे आंसू रोककर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना।" -दाना बासेम
एक नर्स काम होता है किसी भी हालत में अपने मरीज को दुरस्त करना और ताकि वो खुद को प्रकृति के रुप में ढ़ाल सकें। - फ्लोरेंस नाइटेंगल
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
