Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
International Yoga Day 2023: कब मनाया जाता है योग दिवस और जानें इतिहास और थीम
हर साल 21 जून को दुनियाभर में इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर के कार्यक्रमों को आयोजित कर योग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। योग से होने वाले फायदे के बारे में बताया जाता है। योग कई सदियों से भारतीय संस्कृति की परंपरा रही है। पुरातन काल से ही ऋषि मुनि योग करते रहे हैं। भारत की पहल पर योग के महत्व को देखते हुए इसे अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनाया गया है।
कब हुई अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत
27 सितंबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में इंटरनेशनल योगा डे को मनाने के लिए प्रस्ताव रखा था। जिसके तहत साल में किसी भी एक दिन को योग दिवस के रूप में मनाने की मांग की गई। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। जिसके बाद प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के रूप में मनाने की घोषणा कर दी गई। इसके बाद से ही 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसके बाद से हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाता है।

इस साल की थीम
इस साल 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर वन वर्ल्ड, वन हेल्थ रखी गई है। इस थीम को आयुष मंत्रालय द्वारा चुना गया है। योग करने के जीवन में कई फायदे होते हैं। यह आपको फिट रखता है। रोजाना योग करने से लोगों को कई बीमारियों से निजात मिलती है।

फायदेमंद होता है योग
योग शरीर से लेकर मस्तिष्क तक के लिए भी फायदेमंद है। यह आपके शरीर को लचीलापन रखने के साथ-साथ मांसपेशियों में ताकत और बॉडी टोन करने के लिए में भी फायदेमंद है। योग आपके जीवन में एक नई उर्जा का प्रवाह करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications