Latest Updates
-
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती
International Yoga Day 2024: 50 की उम्र में भी 30 की कैसे दिखती हैं मलाइका, रोजाना करती हैं ये खास योगा
Power Yoga Benefits : बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरमॉडल मलाइका अरोड़ा अपनी परफेक्ट फिगर की वजह से लाखों लोगों की इंस्पिरेशन हैं। उनकी टोन्ड बॉडी और वर्कआउट वाले विडियोज़ लोगों को बढ़ती उम्र में भी फिट रहने के लिए खूब इंस्पायर्ड करते हैं।
कुछ समय पहले मलाइका ने की योगा ट्रेनर वंशिका पांडेय ने एक विडियो शेयर किया था। जिसमें एक्ट्रेस पावर योगा करते हुए नजर आ रही थी। आइए जानते हैं कि आखिर ये पावर योगा क्या होता है और इसके फायदे।

क्या है पावर योग? (What is Power Yoga)
पावर योगा तीन अलग-अलग योगासन से मिलकर बना है। जिसमें सूर्य नमस्कार के अलग-अलग 12 आसान, नौकासन और ताड़ासन का कॉम्बिनेशन मिला हुआ होता है। नियमित इसे करने से बॉडी फ्लेक्सिबल बनती हैं और कैलोरी तेजी से बर्न होती है।
सूर्य नमस्कार- सूर्य की रोशनी में सूर्य नमस्कार को करने से वजन घटता है और यह शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखता है। इस योगासन को करने एजिंग स्लो हो जाती है। नियमित 24 बार सूर्य नमस्कार करते हैं तो इससे 400 कैलोरी बर्न होती है।
नौकासन- इस योगासन को करने से पेट का फैट बर्न करने के लिए नौकासन अच्छा है। इससे स्ट्रेस और एंग्जायटी दूर होती है।
ताड़ासन- रोजाना ताड़ासन करने से बॉडी फ्लैक्सिबल बनती है और गठिया रोग से आराम मिलता है। इसके अलावा तनाव, चिंता दूर होती है। साथ ही पीठ और आर्म के मसल्स स्ट्रॉन्ग बनते हैं।
पावर योगा करने के फायदे (Benefits Of Power Yoga)
पावर योगा का क्रेज काफी बढ़ा है। यह योग दूसरे योग से बहुत अलग है। जैसे दूसरे योग में सांस की प्रक्रिया पर ज़्यादा ध्यान दिया जाता है, लेकिन पावर योग में क्रियाओं पर ध्यान लगाया जाता है। पावर योगा करने से बॉडी डिटॉक्स से लेकर आपका वजन कम होता है। इसे करने से कमजोर बॉडी मसल्स भी स्ट्रॉन्ग होते हैं और शरीर में जमी चर्बी भी कम होती है।
आप वर्कआउट के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाते हैं और रोजाना अगर आप इस योगा का एक से 2 सेट भी कर पाते हैं, तो आप पूर दिनभर में खुद को एनर्जेटिक फील करेंगे। साथ ही आपको इसके अनेको फायदे मिलेंगे। हालांकि इस योग में अलग-अलग वैरिएशन होते हैं इसलिए किसी योगा एक्सपर्ट की निगरानी में ही इसे करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications