Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
International Yoga Day 2025: थकान और आलस को कहें अलविदा, इन 5 योगासनों को बनाएं डेली रूटीन का हिस्सा
International Yoga Day 2025: हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है। बदलती जीवनशैली, घंटों बैठकर काम करने और तनावपूर्ण माहौल में लोग जल्दी थक जाते हैं और पूरे दिन आलस महसूस करते हैं। ऐसे में अगर दिन की शुरुआत कुछ विशेष योगासनों से की जाए तो थकान, सुस्ती और तनाव से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।
आज हम आपको 5 ऐसे आसान योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने के बाद आप पूरा दिन रिफ्रेश और तरोताजा महसूस करेंगे। आप इस बार International Yoga Day 2025 से नीचे बताए गए आसन को अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं और देखें चमत्कार।

1. ताड़ासन (Tadasana)
सबसे पहले बात कर लेते हैं ताड़ासन की जो करने में बहुत आसान है और शरीर को एक्टिव भी रखता है। यह योगासन शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है और पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है। इससे रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।
2. भुजंगासन (Bhujangasana)
अगला आसन है भुजंगासन आलन जिसे करने से आलस कोसों दूर रहता है। इस आसन को कोबरा पोज भी कहते हैं। यह पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है, थकान को दूर करता है और शरीर में स्फूर्ति लाता है।
3. अधोमुख श्वानासन (Adho Mukha Svanasana)
आलस को दूर करने और शरीर को ऊर्जावान बनाने के लिए अधोमुख श्वानासन भी बहुत अच्छा है। यह योग मुद्रा पूरे शरीर को सक्रिय करती है। खासतौर पर पैरों और हाथों की स्ट्रेंथ बढ़ाती है और आलस को खत्म करती है।
4. अनुलोम-विलोम प्राणायाम
सबसे आसान और कारगर अनुलोम-विलोम प्राणायाम जो बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक आसानी से कर सकते हैं। सांस की यह तकनीक दिमाग को शांत करती है, मानसिक थकान को दूर करती है और फोकस बढ़ाने में मदद करती है।
5. शवासन (Shavasana)
अब बात कर लेते हैं आलस्य मुक्त रखने वाले और आसान योगासन की तो वो है शवासन।
ये योग के अंत में किया जाने वाला आसन है जो शरीर और मन को पूर्ण विश्राम देता है। इससे स्ट्रेस और थकान तुरंत दूर होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
