Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
International Yoga Day 2023: लंबाई बढ़ाने के लिए कौन से योगासन हैं बेस्ट?
अगर ये कहा जाए कि योग के पास हमारी सभी समस्याओं का हल है तो गलत नहीं होगा। दिनभर की छोटी मोटी समस्याओं से लेकर कई बड़ी बीमारियों से राहत दिलाने में योग हमारी मदद करता है।
योगासन केवल शारीरिक विकास के लिए ही नहीं होते हैं, बल्कि उनका मानसिक और आध्यात्मिक असर भी होता है। यह शारीरिक कष्टों से से राहत दिलाता है तो वहीं मानसिक दबाव को कम करता है।

ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है जिनकी पोषण या किसी दूसरी वजहों के कारण लंबाई नहीं बढ़ पाती है। कुछ लोगों का पोश्चर और चलने का ढंग काफी खराब होता है जिसकी वजह से उनकी हाइट कम नजर आती है। योग के पास इसका भी जवाब है। योग की मदद से लंबाई बढ़ाने में मदद मिल सकती है। आइये अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जानते हैं कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जो लंबाई बढ़ाने और पोश्चर सुधारने में आपकी मदद कर सकते हैं।
ताड़ासन (Tadasana):
लंबाई बढ़ाने के लिहाज से सबसे उपयोगी आसन है ताड़ासन। हाइट बढ़ाने के इच्छुक लोग इसे अपने योग रूटीन में शामिल कर सकते हैं। ताड़ासन का अभ्यास करने से शरीर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और शरीर लचीला बनता है। इससे लम्बाई बढ़ने में सहायता मिल सकती है।
भुजंगासन (Bhujangasana):
भुजंगासन स्पीनल कॉर्ड को मजबूत बनाने में मदद करता है और शरीर की लंबाई में सुधार कर सकता है। यह बॉडी के स्ट्रक्चर को बेहतर करता है।

वृक्षासन (Vrikshasana):
यह आसन बॉडी का संतुलन बनाये रखने में मदद करता है। यह पैर, टखने, जाँघों, पिंडलियों को मजबूत करता है। रोजाना इसका अभ्यास करने से पीठ के दर्द में राहत मिलती है। यह न सिरी लंबाई में सुधार करता है बल्कि मानसिक रूप से भी आपको स्वस्थ रखता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
