Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
IPL 2023 मुंबई इंडियंस के अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा, कुत्ता काटने के बाद तुरंत करे ये काम
What to do When Dog Bites You: क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ में कुत्ते ने काट लिया है। बताया जा रहा है कि अर्जुन इसकी वजह से 15 मई को इकाना स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन में बॉलिंग नहीं कर पाए।
इसे लेकर मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो भी शेयर किया था। आइए जानते हैं कि जब कुत्ता काट जाए तो तुरंत क्या करना चाहिए और किन स्थितियों में इंजेक्शन लगाना चाहिए?

रेबीज होने का खतरा
कुत्ते के काटने के बाद सबसे पहले खतरा घाव के संक्रमण का रहता है। रेबीज होने का खतरा रहता है। रेबीज को हाइड्रोफोबिया भी कहा जाता है। इसमें मरीज को पानी से डर लगने लगता है। ये जानवरों से फैलने वाला जूनोटिक इन्फेक्शन होता है। इस प्रकार के संक्रमण के जोखिम से बचने के लिए कुत्ते के काटने के आठ घंटे के भीतर रेबीज का इंजेक्शन लगवाना आवश्यक माना जाता है।
रेबीज के लक्षण
रेबीज संक्रमण के लक्षण फ्लू के समान हो सकते हैं, जिसमें कमजोरी या बेचैनी, बुखार या सिरदर्द की समस्या होती है। काटने वाली जगह पर चुभन या खुजली भी बनी रह सकती है।
WHO के अनुसार
अगर हो सके तो ये जानने की कोशिश करें कि आपको काटने वाला कुत्ते को रेबीज तो नहीं था। रेबीज वाले कुत्ते के काटने से आपको भी रेबीज हो सकता है। WHO की मानें तो रेबीज का कोई इलाज नहीं है औऱ इससे 5-6 दिन के अंदर इंसान की मौत हो जाती है। कुत्ते के काटने के बाद कुत्ते पर नजर रखें और अगर कुत्ते की कुछ दिनों में मौत हो जाती है तो आपकी भी मौत तय है।
तुरंत ये काम करें
कुत्ते के काटने के बाद तुरंत बाद प्राथमिक उपचार लेना चाहिए। यदि काटे हुए जगह पर घाव नहीं है तो उस हिस्से को गर्म पानी और साबुन से धो लें। लेकिन भूलकर भी इसे कपड़े से न बांधे, इसे खुला ही रहना दें। बस एंटीसेप्टिक क्रीम या लोशन लगाकर छोड़ दें। यदि काटने के बाद वहां जख्म है तो उस हिस्से को धोने के बाद कोई एंटीसेप्टिक लगाएं और तुरंत रेबीज के इंजेक्शन के लिए अस्पताल जाएं।
लाल मिर्च पाउडर लगाए
जिस स्थान पर कुत्ते न खाया है, वहां पर लाल मिर्च लगाएं। इससे कुत्ते का जहर शरीर में फैलने से रोका जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि इससे आपको काफी तेज जलन हो सकती है। ऐसे में बच्चों के जख्म पर मिर्च न लगाएं।
शहद और प्याज का रस
कुत्ते के जहर को शरीर में फैलने से रोकने के लिए शहद काफी प्रभावी हो सकता है। इसमें एंटी-एलर्जिक गुण होता है जो जहर को फैलने से रोकता है। इसके लिए शहद और प्याज के रस को मिक्स करके इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
