Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Iraq में लड़कियों की शादी की उम्र 9 वर्ष करने की तैयारी, इन देशों में भी लीगल है बच्चियों से शादी
Countries where girls marriage legal age under 18 : इराक में एक नया कानून लाए जाने की तैयारी है, जिसमें लड़कियों की शादी की उम्र घटाकर 9 साल किया जा रहा है। इस कानून का ड्राफ्ट इराकी संसद में पेश किया गया है। इराक की रुढ़िवादी शिया पार्टियां संसद में व्यक्तिगत कानून में संशोधन पर जोर दे रही हैं, जो नौ वर्ष से कम उम्र के बच्चों की शादी करने की अनुमति देगा।
महिला अधिकार संगठन और मानवाधिकार संगठन इसे लेकर पहले ही चिंता जता चुके हैं। चलिए ये तो बात हो गई ईरान जैसे कंर्जेवेटिव देश की लेकिन अमेरिका के प्यू रिचर्स सेंटर के मुताबिक दुनिया के कम से कम 117 देशों में बाल विवाह हो रहे हैं। इनमें अमेरिका भी है, जहां कुछ स्टेट्स में चाइल्ड मैरिज लीगल है। आइए जानते हैं कि वो कौनसे देश हैं जहां कम उम्र में बच्चों की शादी करवा दी जाती हैं।

एस्टोनिया में शादी की उम्र 15 साल
एस्टोनिया, यूरोप का ऐसा देश है जहां पैरेंट्स की रजामंदी के अनुसार किशोरावस्था में यानि 15 वर्ष की उम्र में शादी हो सकती है। वहीं स्पेन की सरकार ने 2015 में शादी की उम्र को 14 से बढ़ाकर 16 साल करने की घोषणा की थी। ताकि इसे यूरोप के बाकी हिस्सों के अनुरूप लाया जा सके।
नाइजर
नाइजर में 75 फीसदी से ज्यादा लड़कियां 18 साल से पहले शादी करवा दी जाती हैं। इनमें से 30 प्रतिशत की उम्र 15 साल से भी कम होती है।
यूनाइटेड किंगडम
इंग्लैंड और वेल्स के निवासी 18 साल की उम्र या पैरेंट्स की रजामंदी पर 16 या 17 साल की उम्र में शादी कर सकते हैं। इस उम्र के तहत किसी तरह के सांस्कृतिक या धार्मिक समारोह पर पाबंदी लगाने वाला कोई कानून नहीं है।
चड और मालावी
अफ्रीका में आने वाले चड और मालावी में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र ही 15 साल है। अधिकांश की शादी इससे पहले ही हो जाती है।
सूडान
सूडान जैसे देश में लड़कियां 10 की उम्र में और लड़के 15 की उम्र में शादी कर सकते हैं।
अल सल्वाडोर-
सेंट्रल अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में शादी के लिए न्यूनतम उम्र वैसे तो 18 साल तय है लेकिन अगर लड़का और लड़की शारीरिक और यौन रूप से विकसित हैं, या लड़की प्रेग्नेंट है या कपल को कोई बच्चा हो गया है तो आपात स्थिति के नियम के तहत 14 साल की उम्र में भी शादी की अनुमति का प्रावधान है।
तुर्की
तुर्की में कानून के मुताबिक शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल तय है लेकिन पेरेंट्स की अनुमति से 17 साल और कोर्ट की अनुमति से 16 साल में भी शादी की परमिशन का प्रावधान है। लेकिन ग्रामीण इलाकों में 12 साल की उम्र में भी शादियों के मामले सामने आते हैं या कई जगह शादियों के लिए लोग जन्मतिथि तक बदलवाने के लिए आवेदन देते हुए पाए गए हैं।
चीन
चीन में लड़कियों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 20 साल जबकि लड़कों के लिए 22 साल तय है। यहां नाबालिगों की शादी के मामले तो नहीं दिखते लेकिन 'फ्यूचर ब्राइड' की बुकिंग के मामले सामने आते रहते हैं। जिसमें लोग बचपन में ही अपने बच्चों के लिए दुल्हनें तय कर उन्हें एडॉप्ट कर पालन पोषण करते हैं ताकि बाद में बालिग होने पर उनकी शादी कर सकें। चीन के समाज में वैसे भी लड़के और लड़कियों का अनुपात काफी चिंताजनक रहा है।
इन देशों में नहीं हैं कोई भी उम्र
दुनिया के 6 देश ऐसे भी है जहां शादी की कोई मिनिमम एज नहीं है, उनमें इक्वेटोरियल गिनी, जांबिया, सऊदी अरब, सोमालिया, दक्षिणी सूडान और यमन शामिल हैं।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान
पाकिस्तान में वैसे तो चाइल्ड मैरिज पर कानूनी रूप से रोक है लेकिन ऐसे मामले बहुत ज्यादा हैं। कानूनी रूप से लड़कों के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और लड़कियों के लिए 16 साल तय है। यही हाल अफगानिस्तान में भी तालिबान शासन आने के बाद कई इलाकों में दिख रहा है जहां भूख से जूझ रहे मां-बाप के अपनी बच्चियों को शादी के लिए बेच देने के बहुत से मामले सामने आ रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
