Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
क्या आपको भी समय पर नहीं आते पीरियड्स? समाधान के लिए पानी में मिलाकर पी लें ये एक चीज
Home Remedy For Irregular Periods: पीरियड्स का समय पर न आना हर महिला के लिए तनाव और असुविधा का कारण बन सकता है। यह न सिर्फ शरीर में हार्मोनल असंतुलन का संकेत है, बल्कि कभी-कभी स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं की ओर भी इशारा करता है। यदि आप भी पीरियड्स की अनियमितता से परेशान हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि इसके लिए कुछ आसान और प्राकृतिक उपाय हैं।
उनमें से एक सबसे असरदार तरीका है पानी में मिलाकर एक खास चीज पीना, जो शरीर को डिटॉक्स करने के साथ हार्मोन संतुलन में मदद करता है और पीरियड्स को समय पर लाने में कारगर साबित होता है। आज हम आपको बताएंगे कि वो कौन-सी चीज है जो अनियमित पीरियड्स की समस्या से निजात दिला सकता है।
पानी में मिलाकर क्या पीने से आएंगे रेगुलर पीरियड्स?
आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौन सी चीज है जिसे पानी में मिलाकर पीने से पीरियड्स रेगुलर आएंगे और अनियमित मासिक धर्म की समस्या दूर हो जाएगी। आयुर्वेद के जानकार आचार्य मनीष ने एक ऐसा घरेलू उपाय बताया है जिसके इस्तेमाल से मासिक धर्म की समस्या से निजात पाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि लगातार 3-4 दिन तक गर्म पानी में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से अनियमित पीरियड्स की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

ये असरदार पत्तियां भी हैं समाधान
इसके अलावा पीरियड्स की अनियमितता को दूर करने के लिए 10-12 नीम की पत्तियों की चटनी बनाकर खाएं। साथ में पानी में घी मिलाकर पी लें। ऐसा करने से लड़कियों और महिलाओं को मासिक धर्म समय से आएंगे और अंडे ङी अच्छे बनेंगे और इनफर्टिलिटी (Infertility) जैसी समस्या का भी समाधान हो जाएगा।
घी, हल्दी और काली मिर्च भी है असरदार
जिन महिलाओं को समय से पीरियड्स नहीं आते उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई महिलाओं को तो प्रेग्नेंसी में भी परेशानी होती है। ऐसे में जरूरी है कि अनियमित पीरियड्स का समय रहते समाधान करना चाहिए। आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं तो घी में काली मिर्च और हल्दी मिला लें और उसे गर्म पानी के साथ लें। ऐसा लगातार 4-5 दिन करने से मासिक धर्म की समस्या से निजात पाई जा सकती है।
पीरियड्स लेट होने के मुख्य कारण
हार्मोनल असंतुलन
एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का असंतुलन पीरियड्स में देरी का मुख्य कारण।
थायरॉइड की समस्याएं भी असर डाल सकती हैं।
तनाव और मानसिक दबाव भी अनियमित मासिक धर्म की वजह है।
तनाव हार्मोन कोर्टिसोल बढ़ा देता है, जिससे पीरियड्स लेट हो सकते हैं।
अनियमित जीवनशैली जैसे नींद की कमी, अनियमित आहार और अधिक शारीरिक मेहनत भी एक वजह है।
अत्यधिक वजन बढ़ना या घटना हार्मोन को असंतुलित कर देता है।
दवाओं और सप्लीमेंट्स का असर
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
