Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
क्या कैंसर जेनेटिक बीमारी है? जो पीढ़ी दर पीढ़ी ट्रांसफर होती है, एक्सपर्ट से जानें
Is Cancer Genetic Disease: कैंसर आज दुनिया की सबसे गंभीर बीमारियों में से एक मानी जाती है। आज के समय में कब किसे कैंसर हो जाए कुछ पता ही नहीं चलता है। कई केस तो ऐसे देखने को मिलते हैं जिनमें छोटे-छोटे बच्चे कैंसर से पीड़ित होते हैं और जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे होते हैं। ऐसे में बहुत से लोग मानते हैं कि कैंसर जेनेटिक होता है। अगर परिवार में किसी को कैंसर हुआ है, तो यह बीमारी अगली पीढ़ी में भी जरूर होगी।
लेकिन क्या वाकई कैंसर एक जेनेटिक बीमारी है, जो माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी से बच्चों तक पहुंचती है? ये एक बड़ा सवाल है जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। कैंसर हीलर सेंटर के प्रबंध निदेशक डॉ. तरंग कृष्णा ने इस बारे में बताया और लोगों का कंफ्यूजन दूर करते हुए उन्हें सतर्क भी किया। आइए आप भी जान लें कि क्या सच में कैंसर जेनेटिक होता है या ये सिर्फ मिथ्या है।

क्या कैंसर जेनेटिक बीमारी है?
कैंसर हीलर सेंटर के प्रबंध निदेशक डॉ. तरंग कृष्णा से इस बारे में पूछा गया कि क्या कैंसर वो बीमारी है जो बाप-दादा से आगे आने वाली पीढ़ी में आती है? इसके जवाब में डॉ तरंग ने कहा हां, वो फैलती है। डॉ के अनुसार, कैंसर वंशानुगत है, अगर एक जेनरेशन में कैंसर आया है तो चांस बहुत अधिक हैं कि आने वाली जनरेशन में भी कैंसर आ सकता है।

शादी से पहले करें ये काम
डॉ ने कहा कि शादी के दौरान आप लोग जन्म कुंडली तो मिलाते ही हैं, लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी है जीवन पत्री मिलाना। उनके कहने का मतलब है कि शादी से पहले लड़के और लड़की के परिवार में ये पता कर लें कि भूतकाल में उनके घर में कोई कैंसर का मरीज तो नहीं रहा है। अगर हां तो थोड़ी सावधानी बरतें और साल में एक बार फुल बॉडी चेकअप जरूर करवाएं।
कब समझें कैंसर का खतरा जेनेटिक हो सकता है?
अगर परिवार में 2 या उससे ज्यादा लोगों को एक ही प्रकार का कैंसर हुआ हो।
अगर कम उम्र (35-40 साल से पहले) में किसी को कैंसर हो जाए।
अगर किसी महिला को दोनों स्तनों या एक साथ कई अंगों में कैंसर हुआ हो।
एक ही परिवार में लगातार पीढ़ियों में कैंसर होना।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
