Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
मसाला चाय बढ़ सकती है बीपी और तनाव की समस्या, जानें गर्मियों क्यों इसे नहीं पीना चाहिए
Masala tea side effect: मसाले वाली चाय पीना हर किसी को खूब पसंद आता है। इसकी हर चुस्की शरीर में एनर्जी सी भर देती है। लोगों की पसंद को देखते हुए ही बाजार में आजकल रेडीमेड चाय मसाले मिलने शुरु हो गए है। इसलिए अब हर घर में मसाला चाय बनना बहुत ही आम सी बात हो गई है।
लेकिन मसाला चाय पीने वालों को ये बात मालूम होनी चाहिए कि
मसाला चाय पेट, दिल के लिए नुकसानदायक हो सकती है, आइए जानते हैं कि गर्मियों में मसाला चाय पीने के नुकसान।

क्यों अनहेल्दी होती है मसाला चाय?
मसाला चाय में कई तरह के मसाले जैसे तुलसी, सौंफ, इलायची, काली मिर्च, गरम मसाला, अदरक, दालचीनी, लौंग, चाय पत्ती, दूध में मिलाए जाते हैं। इन मसालों को जब दूध और चाय पत्ती के साथ मिलाकर पीया जाता है तो उसके गुण बदल जाते है और इनकी तासीर गर्म हो जाती है, जो शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।
मसाला चाय पीने के नुकसान
* मसाला चाय उन लोगों के लिए सेहतमंद नहीं है जो तनाव और चिंता का शिकार हैं।
* मसाला चाय का सेवन करने से पेट में दर्द, डायरिया, कब्ज की समस्या, पेट फूलना, पेट में जलन हो सकती है।
*अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं तो ये चाय बीपी बढ़ सकता है क्योंकि इसमें कई तरह के मसाले मौजूद होते हैं।
*।अगर आप दवा का सेवन करते हैं तो भी आपको इसका सेवन अवॉइड करना चाहिए, इसका सेवन करने से सीने में जलन महसूस हो सकती है।
मसाला चाय के नुकसान से कैसे बचें?
आप मसाला चाय को पीने के शौकीन हैं तो एक दिन में एक कप से ज्यादा न पिएं।
आपको गर्मी के दिनों में इसका ज्यादा सेवन विशेष तौर पर अवॉइड करना चाहिए।
आप बाजार में मिलने वाले मसाले का प्रयोग मसाला चाय बनाने के लिए न करें।
घर पर ही ताजे मसालों को कूटकर व पीसकर आप मसाला तैयार कर लें तो बाजार वाले मसाले से कम नुकसानदायक होगा।
मसाला चाय पीने से एनर्जी बढ़ती है और उसमें कैफीन की मात्रा भी होती है इसलिए आपको इसका सेवन रात को करना अवॉइड करना चाहिए।
अगर आपको लग रहा है कि मसाला चाय में कैफीन मौजूद नहीं होता है तो आप गलत हैं, मसाला चाय में कैफीन होता है जिसके कारण आपको इसका सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
