Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Tea In Uric Acid : यूरिक एसिड में चाय पीनी चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट की राय
Tea In Uric Acid : शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने की वजह से जोड़ों में दर्द, घुटने में दर्द, चलने-फिरने में समस्या पांव में सूजन और जलन होने लगती है। हाई यूरिक एसिड में डाइट बहुत बड़ी भूमिका निभाती हैं। इस दौरान कई चीजों को खाने से परहेज करना होता है।
ऐसे में यूरिक एसिड की समस्या होने पर कई लोगों के मन में कई सवाल उठते है जैसे कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? इनमें एक ये सवाल भी उठता है कि यूरिक एसिड में चाय पी सकते हैं या कॉफी? आइए जानते हैं इसका जवाब।

यूरिक एसिड में चाय पी सकते हैं?
NCBI की रिपोर्ट के मुताबिक यूरिक एसिड की समस्या वाले मरीजों को दूध की चाय पीने से परहेज करना चाहिए। इसकी एक वजह ये भी है कि दूध में मौजूद प्रोटीन आपका यूरिक एसिड बढ़ा सकता है।
इसकी बजाय ब्लैक टी और ग्रीन टी का सेवन ज्यादा फायदेमंद है। माचा टी भी यूरिक एसिड को घटाती है और गठिया में भी फायदेमंद होती है। माचा चाय यूरिक एसिड की वजह से शरीर में बने- क्रिस्टल को तोड़कर यूरिन के जरिए बाहर निकालती है, साथ ही प्यूरिन (जिसकी वजह से यूरिक एसिड बढ़ता है) को पिघलाने में हेल्प करती है। ऐसे में चाय के शौकीन वालों को यूरिक एसिड में चाय का सेवन करने से परहेज करना चाहिए और इसकी जगह ग्रीन टी या माचा टी पीना चाहिए।
कॉफी पीनी चाहिए या नहीं
जिस तरह यूरिक एसिड में दूध वाली चाय पीना नुकसानदायक होता है। ठीक वैसे ही दूध वाली कॉफी पीने से यूरिक एसिड बढ़ सकता है। अगर आपको कॉफी का शौक है तो आप दूध वाली कॉफी की जगह ब्लैक कॉफी पी सकती हैं। कॉफी में मौजूद कैफीन और पॉलिफिनॉल्स नामक तत्व आपको यूरिक एसिड समस्या कम करता है। ये शरीर में जमा प्यूरीन केमिकल को तोड़ते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
