Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फ्लश के बाद भी कमोड में तैरती रहती है पॉटी? हो सकती है इसके पीछे ये बीमारी!
Causes Of Floating Poop : आपका मल न सिर्फ आपके पेट के अंदर जमा अपशिष्ट पदार्थ को बाहर निकालता बल्कि ये आपके सेहत से जुड़े कई राज भी खोलता है। मल त्यागने के बाद आपने कभी गौर किया है कि फ्लश करने के बाद भी आपका मल कमोड में तैरता हुआ नजर आता है। जबकि मल आमतौर पर डूब जाता है, क्योंकि ये पानी से ज्यादा ठोस होता है।
लेकिन यह कभी-कभी तैरता हुआ नजर आता है। इसके तैरने की पीछे भी ठोस वजह होती है। सुनकर आपको हैरानी होगी, लेकिन गैस, आहार में बदलाव और मामूली संक्रमण के कारण मल तैरने लगता है। आइए जानते हैं कि कमोड में तैरता हुआ मल या फ्लोटिंग पॉटी कैसी आपकी सेहत के लिए चिंताजनक हो सकता है?

पेट में इंफेक्शन की वजह से
जॉन हॉपकिन्स मेडिसिन के मुताबिक, पेट के कुछ कीड़े आंत में गैस रिलीज कर सकते हैं, जो पॉटी में जाकर फंस जाते है। यही वजह है कि ये फ्लश करने के बाद भी कमोड में तैरता रहता है। बाकी गंभीर परेशानियां जैसे- पैरासाइटिक इंफेक्शन गियार्डियासिस, आपके शरीर को फैट को सही तरीके से अब्जॉर्ब करने से रोक सकते हैं। इसकी वजह से मल हल्का हो जाता है और तैरने लगता है।
लैक्टोज इनटॉलेरेंस की वजह से
फ्लोटिंग पॉटी की समस्या आमतौर पर उन लोगों में देखने को मिलती हैं, जिन्हें डेयरी प्रोडक्ट खाते या पीते समय लैक्टोज इनटॉलेरेंस होता है। लैक्टोज को न पचा पाने की स्थिति में डेयरी प्रोडक्ट्स को खाने से आपके मल में गैस और दस्त की समस्या बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर लैक्टोज को सही से तोड़ नहीं पाता है।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर
इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम और इनडाइजेशन जैसे बॉवेल डिसऑर्डर की वजह से भी फ्लोटिंग पॉटी की समस्या होती है, जो आंत की समस्या का संकेत हो सकता है।
पैनक्रिएटिक कैंसर
पैंक्रियाज आपके पेट के बीच में एक छोटी सी थैली जैसी ग्रंथि होती है। पैंक्रियाज हमारे आहार को शरीर की कोशिकाओं के लिए एनर्जी में बदलने में काम करता है। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के मुताबिक, तैरता हुआ मल पैनक्रिएटिक कैंसर का शुरुआती लक्षण में से एक होता है। अगर एक ट्यूमर पैंक्रियाज को ब्लॉक करता है, तो ये खाने को ठीक से पचाने में दिक्कत होने लगती है, नतीजन मालएब्जॉर्प्शन यानी कुअवशोषण हो सकता है। जिसकी वजह से फैट की ज्यादा मात्रा की वजह से पॉटी कई बार फ्लश करने के बावजूद कमोड में तैरती रहती है।
डॉक्टर से सलाह लें
अगर आप रोजाना मल त्यागने के बाद फ्लश करने के बाद कमोड में मल को तैरते हुए देखते हैं, तो आपको अपनी डाइट और मेडिकल हिस्ट्री के बारे में मालूम करना चाहिए। तैरते मल का कारण आहार या जीवनशैली में बदलाव हो सकता है। पेट में संक्रमण, सीलिएक रोग जैसी स्थितियों में व्यक्ति को मल तैरता हुआ दिखाई देता है। अगर आपके मल में खून है, चक्कर आ रहे हैं, वजन कम हो रहा है, या फिर पेशाब भी गहरे रंग की हो रही हो, तो आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
