Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
आपके घर में भी सब एक ही साबुन से नहाते हैं, सच जान कभी शेयर नहीं करेंगे आप
आम परिवारों में घर के सदस्य हमेशा नहाने के लिए एक ही साबुन का इस्तेमाल करता है। हालांकि ऐसा करने से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है, खासकर अगर किसी व्यक्ति की त्वचा पर संक्रमण, घाव या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, साबुन की सतह पर बैक्टीरिया या कीटाणु जैसे ई. कोली, साल्मोनेला, और शिगेला पनप सकते हैं, जो अन्य लोगों तक फैल सकते हैं। हालांकि, साबुन को बैक्टीरिया को मारने के लिए डिज़ाइन किया गया है, लेकिन एक ही साबुन का इस्तेमाल करने से इंफेक्शन एक शरीर से दूसरे में फैल सकते हैं।

'इंडियन जर्नल ऑफ डेंटल रिसर्च' के मुताबिक साबुन में कई तरह केअलग-अलग बैक्टीरिया साबुन पर जम जाते हैं। साल 2015 में अमेरिकन जर्नल ऑफ इंफेक्शन कंट्रोल की रिसर्च के मुताबिक 62 प्रतिशत 62 प्रतिशत ठोस साबुन गंदे पाए गए, जबकि केवल 3 प्रतिशत लिक्विड साबुन गंदे थे। साबुन पर छिपे बैक्टीरिया एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकते हैं।
संक्रमण का खतरा
अगर परिवार के किसी सदस्य को त्वचा से जुड़ी कोई समस्या या संक्रमण है, तो साबुन के माध्यम से यह अन्य सदस्यों में फैल सकता है। उदाहरण के लिए, फंगल संक्रमण या बैक्टीरियल इंफेक्शन एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में जा सकता है।
त्वचा की समस्याएं
हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, और किसी एक व्यक्ति के लिए सही साबुन दूसरे व्यक्ति की त्वचा पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। कुछ लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है और उन्हें विशेष प्रकार के साबुन की आवश्यकता होती है।
एलर्जी का खतरा
परिवार के किसी सदस्य को साबुन में मौजूद किसी तत्व से एलर्जी हो सकती है, जो अन्य सदस्यों को न हो। लेकिन जब सभी एक ही साबुन का उपयोग करते हैं, तो उन्हें भी अनजाने में एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है।
pH असंतुलन
हर व्यक्ति की त्वचा का pH स्तर अलग होता है। एक ही साबुन के उपयोग से कुछ लोगों की त्वचा का pH स्तर बिगड़ सकता है, जिससे त्वचा रूखी या तैलीय हो सकती है।
साफ-सफाई के स्तर में कमी
साबुन को एक से अधिक लोगों द्वारा साझा करना सामान्य साफ-सफाई के मानकों को कम कर सकता है, विशेषकर अगर साबुन को ठीक से स्टोर या उपयोग नहीं किया जाता।
इन बातों का ध्यान रखें
- लिक्विड सोप का उपयोग ठोस साबुन के मुकाबले अधिक सुरक्षित है, क्योंकि इसमें बैक्टीरिया के पनपने की संभावना कम होती है।
- यदि ठोस साबुन का उपयोग करना आवश्यक हो, तो इसे साफ और सूखा रखना बेहद महत्वपूर्ण है।
- स्किन इंफेक्शन से बचने के लिए पर्सनल सोप का इस्तेमाल करें और किसी से शेयर न करें।
साबुन को खुली जगह पर रखने की बजाय साबुनदान में रखें और जिससे वह सूखा रहे और बैक्टीरिया का पनपना कम हो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
