Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
कान में तेल डालना चाहिए या नहीं? जानें कान साफ करने का तरीका
कान में दर्द या फिर किसी भी तरह की समस्या होने पर हमारे बड़े-बुजुर्ग कान में तेल डालने की सलाह दे देते हैं, लेकिन क्या कान में तेल डालना सही है? खासतौर पर अगर कान में मैल जमा हो जाए तो क्या कान में तेल डाल सकते हैं? आइए जानते हैं कि कान में तेल डालना कितना सुरक्षित है?

पर्दा फटने का रहता है दर्द
कान दर्द होने या कान में जमी मैल को निकालने के लिए लोग अक्सर तेल डाल देते हैं। सरसों तेल, जैतून का तेल, नारियल तेल, बेबी ऑयल कान में डालना आम है। कान में किसी भी तरह का तेल डालना ठीक नहीं है। कई लोग गर्म तेल डालते हैं। ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। गर्म तेल से ईयर कैनाल छिल सकता है। कान के परदे में छेद हो सकता है। दरअसल, तेल डालने से कान में इन्फेक्शन नहीं खत्म होता। वैक्स को मुलायम करने के लिए भी तेल नहीं डालना चाहिए।
इंफेक्शन का रहता है डर
तेल में कई तरह के बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो कान में संक्रमण की समस्या को बढ़ा सकते हैं। इससे कान में कई तरह की परेशानी उत्पन्न हो सकती है। साथ ही तेल चिपचिपा होता है, तो कान में धूल-मिट्टी भी जमा होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा कान में तेल डालने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।
कान में दर्द है तो ईयर ड्रॉप्स नहीं डालें
कान में दर्द होने पर ईयर ड्रॉप्स से कोई फायदा नहीं होता। कई बार लोग यह समझ लेते हैं कि ईयर ड्रॉप्स की कुछ बूंदें डालने पर कान का दर्द कम हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं है। ईयर ड्रॉप्स से वैक्स मुलायम हो सकता है। कान बहने पर एंटी बायोटिक दवा का इस्तेमाल होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications