Latest Updates
-
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम -
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट -
Mother’s Day Special: बेटे की जिद्द ने 70 साल की उम्र में मां को दी हिम्मत, वायरल हैं Weightlifter Mummy -
कौन हैं अरुणाचलम मुरुगनाथम? जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए किया गया नॉमिनेट -
सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, कब्ज से लेकर एनीमिया से मिलेगी राहत -
Rabindranath Tagore Jayanti 2026 Quotes: रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के मौके पर शेयर करें उनके ये अनमोल विचार -
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: आज धनु और कर्क राशि के लिए बड़ा दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल
Milk With Honey: दूध में शहद मिलाकर पीना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानें यहां
दूध का सेवन तो बच्चों से लेकर बड़ों तक को करने की सलाह दी जाती है। दूध को कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी और विटामिन बी12 का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। आमतौर पर, लोग दूध का स्वाद बढ़ाने और उसे मीठा करने के लिए किसी ना किसी स्वीटनर का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप हेल्थ कॉन्शियस हैं तो यकीनन आप चीनी का इस्तेमाल करने से बचते होंगे। इसकी जगह कुछ लोग शहद का इस्तेमाल करते हैं। शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल प्रोपर्टीज होती हैं, जिसके कारण इसे भी लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं।
लेकिन अब सवाल यह उठता है कि दूध के साथ शहद का सेवन करना कितना सुरक्षित है। कभी-कभी दो हेल्दी फूड आइटम्स को एक साथ लिया जाता है, तो वे सेहत पर नेगेटिव असर करते हैं। इसलिए, आपको अपने फूड कॉम्बिनेशन को लेकर भी अधिक सजग रहना चाहिए।

तो चलिए आज इस लेख में हम यह जानने का प्रयास करेंगे कि क्या दूध के साथ शहद का सेवन करना सुरक्षित है-
क्या शहद और दूध को एक साथ लिया जा सकता है?
अधिकतर लोगों के मन में यह शंका होती है कि क्या वे दूध में चीनी के एक स्वस्थ विकल्प के रूप में शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कोई समस्या नहीं है। वास्तव में, यह एक बेहद ही रिलैक्सिंग ड्रिंक है और दुनिया के कोने-कोने में लोग दूध के साथ शहद का सेवन करते हैं। हालांकि, आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि दूध में शहद को सही तरह से मिक्स करना चाहिए, जिससे आपको किसी तरह का नुकसान उठाना ना पड़े।
दूध में शहद मिलाकर पीने से क्या फायदे मिलते हैं?
दूध और शहद को एक बेहद ही हेल्दी कॉम्बिनेशन माना जाता है और इसके सेवन से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। मसलन-
• दूध कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स का अच्छा स्रोत है। जबकि शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इन दोनों का कॉम्बिनेशन आपको अधिक हेल्दी बनाता है।
• दूध और शहद दोनों में इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने वाले गुण होते हैं। इसलिए, इसके सेवन से अमूमन लोगों को मौसमी बीमारियों से एक अतिरिक्त प्रोटेक्शन मिलता है।
• दूध और शहद का कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र पर भी अच्छा असर डालता है। साथ ही, इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल असुविधा से भी राहत मिलती है।
• रात को सोने से पहले गर्म दूध और शहद मिलाकर लेने से आपको अच्छी नींद मिलती है।
• दूध के साथ शहद का कॉम्बिनेशन बोन हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डालता है। जहां दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, वहीं शहद में मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं, जो बोन हेल्थ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
यह सच है कि दूध और शहद का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए काफी अच्छा है, लेकिन फिर भी इसका सेवन करते समय आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए-
• अगर आप लैक्टोज इनटॉलरेंस है या फिर आपको दूध या शहद से किसी तरह की एलर्जी है तो आपको इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
• आपको दूध और शहद के सभी लाभ मिलें, इसलिए आपको उसकी क्वालिटी का भी ध्यान रखना चाहिए। किसी भी संदूषण से बचने के लिए विश्वसनीय स्रोतों से ही दूध और शहद लें।
• जब दूध बहुत गर्म हो तो उसमें शहद मिक्स ना करें, क्योंकि इससे शहद में मौजूद लाभकारी एंजाइम नष्ट हो सकते हैं। हमेशा आप दूध को उबालने के बाद इसे थोड़ा ठंडा होने दें और फिर उसमें शहद मिक्स करें।
• आमतौर पर, शहद वाले दूध का सेवन सोने से पहले किया जाता है, लेकिन अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है, तो बेहतर होगा कि आप सोने से एक-दो घंटे पहले ही इसका सेवन करें ताकि पाचन ठीक से हो सके।
• यदि आप कोई दवा ले रहे हैं या आपको कोई मेडिकल कंडीशन है, तो नियमित रूप से दूध और शहद का एक साथ सेवन करने से पहले एक बार हेल्थ एक्सपर्ट से बात अवश्य करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications