Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब
Onion Black Spot: भारतीय रसोई में प्याज का इस्तेमाल लगभग हर दिन किया जाता है। लेकिन कई बार इसे छीलते समय या खरीदते वक्त इसके ऊपर काले धब्बे नजर आते हैं। कुछ मामलों में ये धब्बे केवल बाहरी छिलकों तक सीमित रहते हैं, जबकि कई बार प्याज की अंदरूनी परतों तक भी फैल जाते हैं। ऐसे में, लोगों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या काले धब्बों वाला प्याज खाने योग्य है या फिर इसे तुरंत फेंक देना चाहिए। आइए जान,ते हैं कि प्याज पर ये काले धब्बे क्यों बनते हैं और इसका सेवन करना सेहत के लिए सुरक्षित है या नहीं -

प्याज पर काले धब्बे क्यों पड़ जाते हैं?
प्याज पर दिखाई देने वाले काले धब्बों की सबसे बड़ी वजह एस्परजिलस नाइजर (Aspergillus niger) नामक फंगस होती है। यह फफूंदी आमतौर पर तब विकसित होती है, जब प्याज को अधिक नमी, गर्मी या खराब वेंटिलेशन वाली जगह पर रखा जाता है। स्टोरेज या परिवहन के दौरान भी ऐसी परिस्थितियां बनने पर प्याज की बाहरी सतह पर काले रंग के पाउडर जैसे धब्बे दिखाई देने लगते हैं। इसके अलावा, कटे हुए या किसी जगह से खराब प्याज पर भी समय के साथ काले निशान बन सकते हैं। कई बार ये धब्बे ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया के कारण होते हैं।
क्या काले धब्बों वाला प्याज खाना सुरक्षित है?
यदि काले धब्बे केवल बाहरी छिलके तक सीमित हैं और अंदर की परतें पूरी तरह स्वस्थ हैं, तो प्रभावित हिस्सा हटाकर प्याज का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, अगर फफूंदी अंदर तक फैल गई हो या प्याज नरम, बदबूदार और सड़ा हुआ दिखाई दे, तो उसका सेवन नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, फफूंदी से प्रभावित खाद्य पदार्थों का नियमित या अधिक मात्रा में सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए अगर प्याज की अंदरूनी परत तक काले धब्बे हों, तो उसे खाने से बचना चाहिए।
खराब या काले धब्बे वाले प्याज खाने के नुकसान
खराब या फफूंद लगे प्याज का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसे खाने से पेट दर्द, मितली, उल्टी, दस्त और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों में एलर्जी, खुजली या त्वचा पर रिएक्शन की शिकायत भी हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, फफूंद से प्रभावित खाद्य पदार्थों का बार-बार या अधिक मात्रा में सेवन शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकता है और गंभीर मामलों में लिवर तथा किडनी पर भी प्रभाव पड़ने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए यदि प्याज में सड़न, बदबू या अंदर तक फफूंदी दिखाई दे, तो उसे खाने के बजाय फेंक देना ही बेहतर होता है।
प्याज को लंबे समय तक ताजा रखने के उपाय
प्याज को हमेशा सूखी, ठंडी और हवादार जगह पर स्टोर करें।
प्लास्टिक की थैलियों में रखने से बचें, क्योंकि इनमें नमी जमा हो सकती है।
आलू और प्याज को एक साथ न रखें, इससे दोनों जल्दी खराब हो सकते हैं।
कटे हुए प्याज को एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर करें और जल्द इस्तेमाल कर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications