Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
Vaginal Infection: योनि संक्रमण को न करें अनदेखा, पार्टनर के पास जाना बढ़ा सकता है आपकी परेशानी
महिलाओं की योनि में यीस्ट इंफेक्शन होने से उन्हें काफी दर्द, जलन और खुजली का अनुभव होता है। ऐसे में आप एंटिफंगल दवाई या कुछ घरेलू इलाज के जरिए इस समस्या से निपट सकते हैं। लेकिन योनि में यीस्ट इंफेक्श होने पर हर महिला के मन में कई तरह के सवाल आते हैं। जैसे क्या इस दौरान पार्टनर के साथ शारिरीक संबंध बनाना सही होता है या नहीं। लेकिन इससे पहले आइए जानते हैं कि यीस्ट इंफेक्शन क्या होता है।

योनि यीस्ट इंफेक्शन क्या है?
योनि यीस्ट इंफेक्शन को ईस्ट योनिनाइटिस या योनि कैंडिडिआसिस भी कहा जाता है। महिलाओं में ये इंफेक्शन काफी आम समस्या है। यह योनि में रहने वाले फंगस के बहुत ज्यादा बढ़ने के कारण होने वाली स्थिति है। ये इंफेक्शन ज्यादातर उन महिलाओं में होता है जो अपने पीरियड में होती है। पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाओं में यह आम है जो एस्ट्रोजेन युक्त हार्मोन थेरेपी का उपयोग नहीं करती हैं। यह इंफेक्शन उन लड़कियों में होना काफी मुश्किल है जिन्हें अभी तक पीरियड्स नहीं हुए हो।
सेक्स और यीस्ट इंफेक्शन का संबंध
एक्सपर्ट्स के मुताबिक योनि यीस्ट इंफेक्शन, जो मुख्य रूप से कैंडिडा अल्बिकन्स के कारण होता है, यौन संचारित संक्रमण नहीं है। आमतौर पर यह उन महिलाओं में भी हो सकता है जिन्होंने कभी सेक्स नहीं किया है। लेकिन हां, यह उन महिलाओं में अधिक होता है जो यौन रूप से सक्रिय होती हैं। डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं को भी यीस्ट इंफेक्शन होने का अधिक खतरा होता है, खासकर अगर ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित नहीं होता है। यीस्ट संक्रमण उन महिलाओं में भी आम है जिनकी HIV के कारण कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली है या स्टेरॉयड, कीमोथेरेपी या पोस्ट-ऑर्गन ट्रांसप्लांट जैसी कुछ दवाओं का उपयोग करते हैं।

यीस्ट इंफेक्शन होने पर सेक्स करने से क्यों बचें
यीस्ट इंफेक्शन के दौरान योनि में कुछ भी डालने से नए बैक्टीरिया आ सकते हैं, जिस कारण आपका संक्रमण काफी बढ़ सकता है। इतना ही नहीं आपको ज्यादा समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। कुछ मामलों में यह इंफेक्शन आपके साथी को भी हो सकता है। यीस्ट संक्रमण के दौरान यौन संबंध बनाना आपके लिए ज्यादा दर्दनाक हो सकता है। यह आपके इंफेक्शन के लक्षणों को और ज्यादा बढ़ा सकता है। सेक्स करने से आपके इंफेक्शन को ठीक होने में अधिक समय लग सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications