Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
बरसात में स्विम करने से आंख और कान के इन्फेक्शन का रहता है खतरा, पूल में उतरने से पहले जानें सेफ्टी टिप्स
मानसून आ चुका है इस वक्त कई शहरों में जमकर बारिश हो रही है। लेकिन उमस से भरे इस मौसम में स्वीमिंग करने का भी खूब मन करता है। इसके अलावा कई लोग बारिश को एंजॉय करने के लिए भी इन दिनों स्विमिंग पूल और वाटर पार्क में नहाने के लिए लोगों की भीड़ नजर आती हैं।
लेकिन क्या मानसून के सीजन में स्वीमिंग पूल में नहाना सुरक्षित होता है? आइए जानते हैं बारिश में स्वीमिंग करने के फायदे और नुकसान।

हो सकते हैं ये इंफेक्शन?
बारिश में जलजनित संक्रमण बढ़ जाता है। इसलिए पूल में उतरते हुए बहुत बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर किसी को दस्त है, पूल में जाता है, तो इससे उस पूल में मौजूद सभी लोग संक्रमित हो सकते हैं। इसके अलावा पूल से क्रिप्टोस्पोरिडियम, लेजिओनेला, स्यूडोमोनस, नोरोविरिस, शिगेला, ई. कोली और गिआर्डिया जैसे कई रोगजनकों से संक्रमित हो सकते हैं।
हो सकता हैं कानों का इंफेक्शन?
पूल के पानी से कानों का इंफेक्शन होने का खतरा रहता हैं। इस इन्फेक्शन को स्विमरिस इयर कहते हैं। अगर आप तैरने के बाद कानों को अच्छी तरह से साफ नहीं करते हैं, तो आपको स्विमर्स इयर हो सकता है। कान के बाहरी कनाल में देर तक पानी जमा होने की वजह से बैक्टीरिया पनपने और इंफेक्शन होने का डर रहता है। यह आमतौर पर छोटे बच्चों या फिर उन लोगों को होता है जो रोज़ स्विमिंग करते हैं।
आंखों का इंफेक्शन
बारिश में स्विमिंग पूल के दूषित बालों से आंखों में कंजंक्टिवाइटिस जैसी आंखों की बीमारी होने का खतरा रहता हैं।
नाक का इंफेक्शन
मानसून में नाक में दूषितपानी जानें से राइनाटिस होने का खतरा रहता है। यह एक तरह की एलर्जी होती है। इसके लक्षणों में खुजली होना, छींक आना या नाक बहना शामिल होता है।
हो सकती हैं ये हेल्थ इश्यूज
बारिश में सामान्य तौर पर पब्लिक स्विमिंग पूल में नहाने से बचना चाहिए क्योंकि बारिश के पानी की वजह से स्विमिंग पूल के पानी में बैक्टीरिया या वायरस पनपने का खतरा बढ़ जाता है। इससे स्किन इन्फेक्शन, डायरिया जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।
साफ हो स्विमिंग पूल
इस मौसम में स्विमिंग पूल में नहाना तब सुरक्षित है जब इसकी प्रॉपर साफ सफाई हो। बारिश में गीलेपन और उमस की वजह से भी जमा हुआ पानी दूषित हो जाता है। बारिश में जमा हुआ पानी मच्छरों या दूसरे बैक्टीरिया की वजह भी बन सकते हैं।
ऐसे स्विमिंग पूल में जाने से बचें
ऐसे स्विमिंग पूल में जाए जिनमें नियमित तौर पर सफाई होती हो। बारिश में ऐसे पूल या वाटर पार्क तके इस बात का ख्याल रखें कि ऐसे स्विमिंग पूल या वॉटर पार्क में न जाएं जहां बहुत भीड़ हो, क्योंकि इससे ज्यादा पानी दूषित होता है और बीमारियां बढ़ने का रिस्क होता है।
बिजली का खतरा
मानसून में बारिश के दौरान स्विमिंग पूल में उतरते हुए सोचना चाहिए। क्योंकि बारिश में तालाब, नदी या स्विमिंग पूल में नहाने से बचना चाहिए। पानी बिजली का अच्छा चालक होता है। यही वजह है कि बारिश के दौरान तालाब, नदी स्विमिंग पूल में नहाते समय आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहता है।
ऐसे करें बचाव
- डायरिया से से जूझ रहे हैं, तो पूल में न जाएं।
- पूल में उतरने से पहले शॉवर ज़रूर लें।
- पूल का पानी न निगले
- पूल में उतरते वक्त फिटेड कपड़े पहनें।
- अगर आपको चोट लगी हैं, तो पानी में न उतरे।
- बारिश में इनडोर स्विमिंग पूल का ही इस्तेमाल करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
