Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
पीरियड्स में दर्द हो या नहीं आता है फ्लो, तो महिलाएं आज से खाना शुरु कर दें ये चीज
Is munakka good for periods : मुनक्का महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है, खासकर पीरियड्स और गर्भावस्था के दौरान। यह पीरियड्स में होने वाली समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है और गर्भवती महिलाओं को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। मुनक्का में वसा, कार्ब्स, फाइबर, कॉपर, आयरन और कैलोरी भरपूर मात्रा में होते हैं।
इसकी तासीर गर्म होती है, और इसमें कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट और केम्पफेरोल नामक फ्लेवोनोइड होता है, जो कोलन ट्यूमर के जोखिम को कम करने में मदद करता है। साथ ही, इसमें पॉलीफेनोलिक और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रखते हैं।

मुनक्का में मौजूद पोषक तत्व और औषधीय गुण महिलाओं को पीरियड्स में फायदे दिलाते हैं।
1. एनीमिया से राहत
मुनक्का आयरन का अच्छा स्रोत है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। यह पीरियड्स के दौरान खून की कमी या थकान से बचाने में सहायक है।
2. एनर्जी बूस्टर
पीरियड्स के दौरान कमजोरी और थकान महसूस होती है। मुनक्का में प्राकृतिक शुगर (ग्लूकोज और फ्रक्टोज) होती है, जो तुरंत ऊर्जा देती है।
3. मासिक चक्र को नियमित करने में सहायक
मुनक्का में मौजूद फाइटो न्यूट्रिएंट्स हार्मोनल संतुलन बनाए रखते हैं, जिससे पीरियड्स नियमित होने में मदद मिलती है।
4. पाचन तंत्र को सुधारता है
पीरियड्स में पेट दर्द और कब्ज आम समस्याएं हैं। मुनक्का फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज से राहत दिलाता है।
5. दर्द में राहत
मुनक्का में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पीरियड्स के दौरान ऐंठन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
6. इम्यूनिटी को मजबूत करता है
मुनक्का में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और संक्रमण से बचाता है।
सेवन का तरीका
रातभर 5-6 मुनक्का भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं।
इसे दूध में उबालकर भी पी सकते हैं, जो अतिरिक्त लाभकारी है।
ध्यान रखें, मुनक्का को संतुलित मात्रा में ही सेवन करें, क्योंकि अधिक मात्रा में सेवन से पेट फूलने या गैस की समस्या हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
