Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Is Nose Waxing Safe : नाक के बालों की वैक्सिंग के दौरान महिला को पड़ा दौरा, वीडियो देख सहम जाएंगे आप
Is Nose Waxing Safe : आजकल लोग शरीर की साफ-सफाई और ग्रूमिंग को लेकर नए-नए तरीके अपनाने लगे हैं। पहले जहां सिर्फ चेहरे या हाथ-पैरों की वैक्सिंग तक ही लोग सीमित थे, वहीं अब ट्रेंड बदल चुका है। लोग प्राइवेट पार्ट से लेकर नाक के बालों तक की वैक्सिंग कराने लगे हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला अपनी नाक के बालों की वैक्सिंग करवा रही थी।
जैसे ही नाक से वैक्सिंग स्ट्रिप खींची गई, महिला के हाथ-पैर कांपने लगे और वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। यह वीडियो देखने के बाद हर किसी के मन में सवाल उठने लगा कि क्या नाक के बालों की वैक्सिंग करना सुरक्षित है?

वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल
इस वीडियो में सैम नामक महिला अपने साथी से नाक की वैक्सिंग करवाती दिखती है। जैसे ही साथी ने वैक्स स्ट्रिप खींचा, महिला का शरीर कांपने लगा और उसके कुछ ही सेकंड बाद वह जमीन पर गिर गई। हालांकि बाद में बताया गया कि महिला ठीक हो गई थी, लेकिन यह घटना लोगों के लिए सोचने पर मजबूर कर गई।
नाक के बाल क्यों जरूरी हैं?
हमारी नाक सिर्फ सांस लेने का माध्यम नहीं है, बल्कि शरीर की एक प्राकृतिक सुरक्षा प्रणाली भी है। नाक के अंदर मौजूद बाल हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया और एलर्जी फैलाने वाले कणों को रोकते हैं। ये बाल हवा को फिल्टर करते हैं ताकि फेफड़ों तक साफ हवा पहुंच सके। अगर नाक के बालों को पूरी तरह हटा दिया जाए तो यह सुरक्षा कवच कमजोर हो जाता है। परिणामस्वरूप, व्यक्ति एलर्जी, संक्रमण और सांस से जुड़ी समस्याओं का शिकार हो सकता है।
नाक के बालों की वैक्सिंग के नुकसान
नाक के बालों की वैक्सिंग पहली नजर में भले ही आकर्षक और आसान समाधान लगे, लेकिन इसके कई गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं:
संक्रमण का खतरा - नाक के अंदर की त्वचा बहुत नाजुक होती है। वैक्सिंग के दौरान इसमें छोटे-छोटे घाव हो सकते हैं, जो बैक्टीरिया के प्रवेश का रास्ता बना देते हैं। इससे संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
बाल अंदर की ओर बढ़ना (Ingrown hair) - वैक्सिंग के बाद कभी-कभी बाल उल्टी दिशा में उगने लगते हैं, जिससे सूजन, दर्द और फोड़े हो सकते हैं।
जलन और सूजन - नाक के भीतर गर्म वैक्स का इस्तेमाल त्वचा को जला सकता है या वहां सूजन पैदा कर सकता है।
बेहोशी या चक्कर आना - नाक बेहद संवेदनशील जगह है। अचानक स्ट्रिप खींचने से शरीर को तेज झटका लग सकता है और कुछ लोगों को चक्कर या बेहोशी भी आ सकती है।
प्राकृतिक सुरक्षा का नुकसान - जब बाल पूरी तरह हटा दिए जाते हैं, तो नाक अपनी फिल्टर करने की क्षमता खो देती है और धूल-कण, बैक्टीरिया सीधे फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं।
नाक के बाल हटाने के सुरक्षित विकल्प
अगर आप नाक के बालों को साफ और व्यवस्थित रखना चाहते हैं, तो वैक्सिंग से बचना ही समझदारी है। इसके बजाय इन सुरक्षित विकल्पों का उपयोग करें:
गोल किनारे वाली छोटी कैंची - खासतौर पर नाक के लिए बनी कैंची से बालों को ट्रिम करें।
इलेक्ट्रिक नोज हेयर ट्रिमर - यह उपकरण तेज, सुरक्षित और बिना दर्द के नाक के बाल छोटे करने में मदद करता है।
सिर्फ अतिरिक्त बाल ट्रिम करें - सभी बाल हटाने की बजाय सिर्फ उन बालों को छोटा करें जो बाहर से दिखते हैं।
इन तरीकों से बाल पूरी तरह हटाए नहीं जाते, बल्कि उन्हें छोटा किया जाता है। इससे नाक की प्राकृतिक सुरक्षा प्रणाली बनी रहती है और संक्रमण का खतरा भी कम रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
