Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
प्रेगनेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहती हैं एक्सपर्ट
Physical Relation During Pregnancy: हर महिला के लिए प्रेगनेंसी एक नाजुक समय होता है। ये एक ऐसी प्राकृतिक अवस्था है जिसमें महिलाओं के शरीर में कई तरह के शारीरिक और हार्मोनल बदलाव होते हैं। महिला हों या पुरुष हर किसी के मन में इस दौरान कई सारे सवाल आते हैं जिनमें से एक है कि प्रेगनेंसी के दौरान पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं। क्या प्रेगनेंसी में शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित है? इस प्रश्न को लेकर कई तरह की धारणाएं हैं कोई कहता है कि बना सकते हैं कोई कहता है कि नहीं बना सकते।
कई लोगों की सोच होती है कि ऐसे में संबंध बनाने से होने वाले बच्चे को नुकसान हो सकता है। आपके मन में भी ये सवाल है तो चलिए इस सवाल का जवाब जानी-मानी गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. सुप्रिया पाठक से जान लेते हैं।
क्या प्रेगनेंसी में शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित है?
डॉ. सुप्रिया कहती हैं कि अगर गर्भावस्था सामान्य है और डॉक्टर ने कोई विशेष परहेज नहीं बताया है, तो प्रेगनेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित होता है। गर्भाशय में भ्रूण एक मजबूत एम्नियोटिक थैली और मजबूत मांसपेशियों की परतों में सुरक्षित होता है, जिससे उसे सामान्य रुप से संबंध बनाने से उसे कोई नुकसान नहीं होता।

किन परिस्थितियों में शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए?
हालांकि डॉ ने बताया कि कुछ खास स्थितियों में शारीरिक संबंध बनाने से परहेज करना चाहिए जैसे-
1 अगर प्लेसेंटा प्रिविया (placenta previa) है तो।
2. समय से पहले लेबर की आशंका होने पर।
3. भ्रूण की विकास संबंधी समस्या होने पर।
4. किसी प्रकार की योनि से ब्लीडिंग या डिस्चार्ज होने पर।

कब संबंध बनाना ज्यादा सुरक्षित होता है?
पहली तिमाही: हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण महिला को थकान, मिचली या कमजोरी लग सकती है, जिससे इच्छा में कमी हो सकती है। अगर महिला सहज महसूस करे, तो संबंध बनाए जा सकते हैं।
दूसरी तिमाही: यह समय सबसे सुरक्षित और आरामदायक माना जाता है। एनर्जी भी अच्छी रहती है और यौन इच्छा सामान्य हो जाती है।
तीसरी तिमाही: बढ़ता पेट असहजता ला सकता है। लेकिन यदि डॉक्टर ने मना न किया हो, तो कुछ पोजीशन में संबंध बनाए जा सकते हैं।
क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
- ज्यादा दबाव न डालें और महिला की सुविधा का विशेष ध्यान रखें।
- साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- किसी भी असहजता, ब्लीडिंग या दर्द की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- कोई STI (sexually transmitted infection) न हो, इसका ध्यान रखना जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
