Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Travel Fatigue क्या है, जिसके वजह से ईशान किशान ने क्रिकेट से बनाई थी दूरी, जाने कब होती है ये समस्या?
Ishan Kishan Suffered from travel fatigue : क्रिकेटर ईशान किशन पिछले लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। IPL में भी ईशान किशन कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाएं। इसके बाद क्रिकेटर ने कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूरी बना ली थी।
अब क्रिकेटर ने अपने ब्रेक और खराब परफॉर्मेंस के पीछे कारण बताते हुए एक इंटरव्यू में कहा है कि वह ट्रैवल फटीग समस्या से जूझ रहे थे। ईशान किशन ने 16 अगस्त, 2022 को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था, जिसका कैप्शन था, 'फाइटिंग विद जेट लैग।' हालांकि तब किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। आइए जानते हैं कि आखिर ये ट्रैवल फटीग क्या होता है? क्या ये सचमुच में खतरनाक हेल्थ कंडीशन हैं।

ट्रैवल फटीग का मतलब है कि यात्रा के बाद होने वाली थकान। लंबी फ्लाइट ट्रैवलिंग से बॉडी का नेचुरल क्लॉक जिसे सकार्डियन रिद्म भी कहते हैं, वो गड़बड़ा जाता है। इसके कारण थकान और सिरदर्द जैसी समस्या होने लगती है। इसकी वजह से स्लीपिंग साइकल बिगड़ जाती है और बॉडी फंक्शन ठीक तरह से काम नहीं कर पाते हैं। ट्रैवल फटीग की समस्या बढ़कर जेट लैग में बदल जाती है।
जेट लैग
जेट लैग एक तरह की मानसिक थकान ही है। जब अचानक से क्लाइमेट और सोने-जागने का पैटर्न बदलता है, तो बॉडी अडजस्ट नहीं कर पाती है तो शरीर का नेचुरल क्लॉक बिगड़ जाता है। इस वजह से हार्मोनल बदलाव होने लगता है, जिससे व्यक्ति चिड़चिड़ापन होने लगता है और सोने में उसे जद्दोजेहद करनी पड़ती है।
ट्रैवल फटीग के लक्षण
ट्रैवल फटीग के लक्षण अचानक से ट्रिगर नहीं होते हैं। मगर मेडिकल कंडीशन के वजह से यह समस्या ज्यादा होती है। इसके लक्षण जानें-
- सोने में समस्या
- दिन में नींद आना
- इंपेयर्ड थिंकिंग
- रिफ्लेक्शंस स्लो होना
- पेट खराब होना
- काम न करने की इच्छा
- फोकस में कमी
ट्रैवल फटीग दूर करने के तरीके
जेट लैग या ट्रैवल फटीग सबसे अधिक एथलीट्स और बिजनसमैन में देखने को मिलता है। क्यों ये दोनों ज्यादा टाइम ट्रेवलिंग में निकालते हैं। इसका एक ही उपाय है कि ट्रैवलिंग के दौरान छोटे-छोटे सफर करने का प्रयास करें। जैसे 24 घंटे की फ्लाइट की जगह 9 या 10 घंटे ट्रैवल करें और फिर आराम करें। इसके अलावा ये काम करें-
- ऐसे वक्त में ट्रैवल करें जब आप शाम को डेस्टिनेशन पर पहुंच जाएं। इसके बाद खुद की बॉडी को आराम दे। - सोते हुए फोन एकदम बंद कर दें।
- ट्रैवल में खूब पानी पिएं।
- ट्रैवलिंग से पहले एक दिन पहले पूरी नींद लें।
- हल्का एक्सरसाइज करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
