Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
इजरायल पीएम Benjamin Netanyahu की हुई हर्निया सर्जरी, कब और किसे इस सर्जरी की पड़ती है जरुरत, जानें लक्षण
Israel Pm Benjamin Netanyahu Undergoes Hernia : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। पिछले कुछ समय से वो काफी परेशानियों से जूझ रहे हैं। जहां एक तरफ आतंकी संगठन हमास से युद्ध और वहीं दूसरी तरफ वो देश में आंतरिक विरोध भी झेलना पड़ रहा है। इसी बीच उनकी हर्निया सर्जरी का पता लगने के बाद से ही वो सुर्खियों में बने हुए हैं।
शनिवार को एक रूटीन चैकअप के दौरान इजरायल के पीएम को हर्निया के बारे में पता चला था। इसके बाद नेतन्याहू ने इस सर्जरी को कराने का फैसला लिया। आइए जानते हैं कि हार्निया क्या होता है? किसे और कब इसकी जरुरत पड़ती है।

हार्निया क्या है? (What is Hernia)
यह एक गंभीर मेडिकल कंडीशन है, इसमें पेट का अंदरूनी अंग मांसपेशी, टिश्यू या छोटी आंत कमजोर त्वचा में छेद करके बाहर की तरफ निकल जाता है या आंत शरीर के बाहर उभरकर साफ नजर आने लगती है।
सामान्य तौर पर ये नाभि के आसपास के हिस्से में होता है।
हालांकि जांघ के पिछले के ऊपरी, बीच पेट में भी यह हो सकता है। वैसे तो ज्यादातर मामलों में यह जानलेवा नहीं होता है, इस कंडीशन में सर्जरी की जरुरत पड़ती है। दुनिया के 70 फीसदी लोग हर्निया की समस्या से ग्रस्त है।
हर्निया बढ़ने के लक्षण (Symptoms of Hernia )
- उल्टी
- बुखार
- जी मिचलाना
- लाल-बैंगनी रंग का उभार
- पेट में तेज दर्द
- प्रभावित हिस्से में गांठ जैसा दिखना और छूने पर दर्द
- लंबे समय तक खड़े होने पर परेशानी
हार्निया होने की वजह ( Cause of Hernia )
- वैसे तो हर्निया होने की मुख्य वजह मसल्स में कमजोरी और खिंचाव होता है।
- ज्यादा उम्र
- मोटापा
- धूम्रपान
-गर्भावस्था
- भारी वजन उठाना
- लगातार खांसी- छींक
- चोट या सर्जरी
- जेनेटिक कारक
- पेट में फ्लूड जमा होना

कब पड़ती है हर्निया सर्जरी की जरुरत? (When Hernia Surgery Needed)
अगर हर्निया छोटा हो तो इसे दवाओं की मदद से सप्रेस किया जा सकता है, अगर इसका आकार बढ़ने लगता है तब सर्जरी की मदद से इसे बॉडी से अलग कर दिया जाता है। दवा से हर्निया के लक्षणों को केवल कम किया जा सकता है, इसे समस्या को जड़ से मिटाने के लिए सर्जरी करवानी जरुरी होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications