Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
क्या हार्ट की बीमारी से जूझ रहे थे जगदीप धनखड़? जानिए इसके लक्षण और इलाज के तरीके
Jagdeep Dhankhar Health Update: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक से कल अपना इस्तीफा दे दिया है। इस बात ने सभी को हैरान कर दिया है। हालांकि अभी उनके कार्यकाल को दो साल बचे थे जी हां, साल 2027 में धनखड़ का कार्यकाल समाप्त ह रहा था। अपने पद को छोड़ने के पीछे उन्होंने अपनी दिल की बीमारी कारण बताया है, जिसके चलते वो मार्च में एम्स में एडमिट भी हुए थे। यह खबर आने के बाद लोगों के बीच हार्ट डिजीज को लेकर चिंता और जागरूकता दोनों बढ़ गई है।
आज के दौर में दिल की बीमारी केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवाओं को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रही है। आइए जानते हैं हार्ट डिजीज के लक्षण, इसके कारण और इससे बचने के प्रभावी उपाय, ताकि समय रहते सतर्क हुआ जा सके।

हार्ट डिजीज क्या है?
आज के समय में कम उम्र के लोगों को भी हार्ट डिजीज यानी हृदय रोग हो रहे हैं जिससे कई बार उनकी मौत भी हो जाती है। ऐसे में सबसे पहले बता दें कि आखिर हार्ट डिजीज होती क्या है। दरअसल हृदय रोग कई प्रकार की बीमारियों का समूह होता है जो दिल और रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करता है। इसमें कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हृदयाघात (Heart Attack), अतालता (Arrhythmia), और हृदय विफलता (Heart Failure) जैसे रोग शामिल होते हैं।
हार्ट डिजीज के सामान्य लक्षण
सीने में दर्द या दबाव खासकर बाएं हिस्से में।
सांस लेने में तकलीफ थकावट के बिना ही घबराहट होना।
हाथ, पीठ, जबड़े या गर्दन में दर्द विशेषकर बाईं तरफ।
चक्कर आना या बेहोशी ब्लड प्रेशर गिरने के कारण।
थकावट और कमजोरी बिना ज्यादा शारीरिक मेहनत के भी।
ठंडे पसीने आना।
हार्ट डिजीज के प्रमुख कारण
उच्च रक्तचाप (High BP)
कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना
धूम्रपान और शराब का सेवन
अनियमित दिनचर्या और खानपान
तनाव और डिप्रेशन
मधुमेह (Diabetes)
विरासत में मिली हृदय संबंधी समस्या

हार्ट डिजीज से बचाव के उपाय
संतुलित आहार लें फाइबर, फल, सब्जियां और कम वसा वाला भोजन।
नियमित व्यायाम करें कम से कम 30 मिनट की वॉक या योग।
तनाव से दूर रहें ध्यान, मेडिटेशन या संगीत से राहत लें।
धूम्रपान और शराब से परहेज करें।
ब्लड प्रेशर और शुगर की नियमित जांच कराएं।
नींद पूरी लें रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
