Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Jaggery Vs Sugar For Kids: बच्चों को गुड़ दें या चीनी? डॉक्टर ने बताया कौन सा है बेहतर विकल्प
Jaggery Vs Sugar For Kids: छोटे बच्चों के मां-बाप को अक्सर यह चिंता सताती रहती है कि आखिर उन्हें मीठा चीनी के रूप में दिया जाए या गुड़ के रूप में। कुछ लोगों का मानना है कि गुड़ सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। वहीं, कुछ लोग यह सोचते हैं कि ज्यादा चीनी का सेवन करने से उनके बच्चे पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। कुल मिलाकर मां बाप अक्सर चीनी और गुड़ को लेकर कंफ्यूजन में रहते है। अगर आप भी इस असमंजस में है कि आखिर आपके बच्चे के लिए गुड़ ज्यादा फायदेमंद है या चीनी, तो आज आपको इसका जवाब मिल जाएगा। हाल ही में इंस्टाग्राम पर पीडियाट्रिशियन डॉ रवि मलिक ने एक वीडियो शेयर किया है। आइए, जानते हैं कि बच्चों के लिए गुड़ और चीनी में से क्या ज्यादा फायदेमंद है?

गुड़ या चीनी, दोनों में क्या है ज्यादा फायदेमंद?
कुछ पेरेंट्स का मानना होता है कि गुड़ ज्यादा फायदेमंद होता है। इसलिए वह अपने बच्चों को किसी भी रूप में गुड़ का ज्यादा सेवन करने देते हैं। लेकिन आपको बता दें, चीनी और गुड़, दोनों में ही कैलोरी काफी मात्रा में पाई जाती है, जो आपके बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए चीनी हो या गुड़, दोनों का ही सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।
चीनी से हल्का फायदेमंद गुड़
वैसे तो चीनी और गुड़ दोनों में ही कैलोरी अधिक मात्रा में पाई जाती है। लेकिन फिर भी गुड़, चीनी से हल्का फायदेमंद होता है। दरअसल, गुड़ में मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बच्चे की ग्रोथ के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में, आप अपने बच्चों को थोड़ी मात्रा में गुड़ दे सकते हैं।
2 साल से कम उम्र के बच्चे को गुड़ और चीनी न दें
अगर आपका बच्चा 2 साल से कम उम्र का है, तो उसे भूलकर भी गुड़ और चीनी ना दें। यह आपके बच्चे पर नकारात्मक असर डाल सकता है, जिससे उसकी ग्रोथ कम हो सकती है। वहीं, अगर आपके बच्चे की उम्र 2 साल से ज्यादा है, तो उसे थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ही गुड़ और चीनी दे सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications