Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
जान्हवी कपूर की फूड पॉइजनिंग से बिगड़ी तबीयत, बारिश के मौसम में क्या खाएं और क्या न खाएं?
Janhvi Kapoor Hospitalized Due To Food Poisoning : जान्हवी कपूर हाल ही में हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के हर फंक्शन में नजर आई थी। इस वेडिंग से उनके एक से बढ़कर एक लुक सामने आए थे। अब खबर सामने आई है कि जान्हवी की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जान्हवी कपूर की तबीयत उनकी आने वाली फिल्म 'उलझ' के प्रमोशन के दौरान ही बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है। खबरों के मुताबिक जाह्नवी को गंभीर फूड पॉइजनिंग हुआ है। वैसे आपको बता दें कि मानसून या बारिश के सीजन में अक्सर फूड पॉइजनिंग की समस्याएं बढ़ जाती है। ऐसे में आपको बता दें कि इस सीजन में आपको फूड पॉइजनिंग जैसी समस्या से बचने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

दरअसल, फूड पॉइजनिंग एक तरह का इंफेक्शन होता है, जो स्टैफिलोकोकस नामक बैक्टीरिया, वायरस और जीवाणु के वजह से होता है। जब यह बैक्टीरिया खाने को दूषित कर आपके पेट में जाकर आपकी तबीयत खराब कर देता है। इस मौसम में जानें खानपान को लेकर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
आधा पका खाना न खाएं
जब भी आप बाहर से कोई सब्जी या अन्य खाद्य पदार्थ लाते हैं, तो उसे हमेशा अच्छी तरह से पकाकर ही खाना चाहिए। हाई टेंप्रचर पर खाना पकाने से भोजन में बैक्टीरिया और कीटाणु मर जाते हैं, जिससे हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। अधपके भोजन में बैक्टीरिया पूरी तरह से नष्ट नहीं हो पाते हैं। इसलिए इस मौसम में भोजन पकाकर खाएं।
बासी खाना खाने से बचें
मानसून के मौसम में बासी खाना भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। अगर आप उसे खाना भी चाहते हैं, तो खाने को ऐसे तापमान में स्टोर करें जहां खाना खराब न हो। खाने को खुला छोड़ने से बैक्टीरिया उस पर चिपक सकते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग का रिस्क बढ़ जाता है। इसलिए आपको इस मौसम में बासी खाना खाने से बचना चाहिए।
पत्तेदार साग खाने से बचें
पत्तेदार साग खाने से भी इस मौसम में बचा जाना चाहिए। पत्तियों के बीच नमी के कारण इनमें विषाणुओं के पनपने का खतरा रहता है। साग खाने से बचना चाहिए।
उबाले नहीं खानी चाहिए सब्जी
मानसून में हमें कच्ची सब्जियां बिना उबाले नहीं खानी चाहिए. इस मौसम में हमें पत्तेदार साग को खाने से बचना चाहिए
स्ट्रीट फूड न खाएं
बारिश के दिनों में स्ट्रीट फूड खाने से बचे क्योंकि खुले में रखे फल या स्ट्रीट फूड खाने से आपके सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। बारिश के मौसम में खुले और दूषित पानी के संपर्क में आने से बैक्टीरिया वाला खाना खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है।
तला भुना खाने से बचे
मानसून के दिनों में तला-भुना खाने से एसिडिटी, ब्लोटिंग और अपच की समस्या हो सकती है। जो कि आपकी तबीयत खराब कर सकता है। इसलिए आप तले-भुने से दूर रहें या सीमित मात्रा में इसका सेवन करें।
बारिश में क्या खाएं?
- बारिश के मौसम में घर का ताजा बना खाना खाएं।
- खुद का हाइड्रेड रखे, इसके लिए नींबू पानी और छाछ खूब पिएं।
- इस मौसम में सादा खाना खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications