Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Janmashtami 2024: बिन माखन अधूरा माना जाता है कान्हा का भोग, सेहत के लिए भी है वरदान, जानें खाने के फायदे
Janmashtami 2024: जन्माष्टमी आने में कुछ दिन ही रह गए हैं। इसदिन देशभर में यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। हर कोई कान्हा को उनकी पसदींदा चीज का भोग लगाता है। भगवान श्री कृष्ण की अति प्रिय चीज माखन है। यही वजह है कि जन्माष्टमी हो या कोई सी भी कृष्ण पूजा हो। भगवाना को माखन मिश्री का भोग सबसे पहले लगाया जाता है। भगवान को वैसे तो 56 भोग लगाएं जाते हैं लेकिन सबसे पहले माखन मिश्री को ही आगे रखा जाता है।
पौराणिक कथाओं में भी कृष्ण जी के माखन को खाने के लिए कई वृतांत सुनने को मिलते हैं। वैसे आपको बता दें कि कृष्ण जी जिस चीज को बहुत चाव से खाते हैं वो चीज सेहत के लिए खूब गुणकारी है। जी हां, घर पर बने मक्खन को खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं फायदे।

स्किन के लिए फायदेमंद
मक्खन में बीटा-कैरोटीन भरपूर होता है। यह हमारे शरीर के लिए एक जरूरी कंपाउंड है, इसे शरीर विटामिन-ए में कनवर्ट करता है और यह आंखों के साथ स्किन, बोन्स और हेयर की हेल्थ का ध्यान रखता है।
हड्डियों की सेहत को बनाए रखता है
मक्खन विटामिन के1 और के2 का अच्छा स्त्रोत है, जो फ्रेक्चर या फिर किसी गंभीर चोट के बाद हड्डियों की रिकवरी में मदद करता है।
थायरॉइड को रखें कंट्रोल
जिन महिलाओं को थाइरॉइड की समस्या है। उनके लिए मक्खन वरदान है। मक्खन में आयोडीन की मात्रा भी अच्छी होती है, जो थायरॉइड के मरीज़ों के लिए लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन-ए भी थायरॉइड ग्लैंड को मज़बूती देने का काम करता है।
दिल के लिए अच्छा
सफेद मक्खन में मौजूद विटामिन और सेलेनियम से हार्ट संबंधी खतरा कम हो जाता है। सफेद मक्खन को हार्ट के लिए अच्छा माना जाता है।
मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है
मक्खन में फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिमाग को तेज करने के साथ मैमोरी पॉवर को बढाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
