Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जापान में हंसने पर बना नया कानून, कई बीमारियों को टालता है हंसना, 10-15 मिनट हंसने के फायदे जानें
हंसना सेहत के लिए जरूरी होता है। इससे न सिर्फ कई बीमारियां दूर होती है बल्कि मेंटल स्ट्रेस भी दूर रहता है। हाल ही में जापान के यामागाटा ने नागरिकों की सेहत को तवज्जों देते हुए एक कानून बनाया है। इस कानून के नागरिकों को दिन में एक बार खिलखिलाकर हंसना अनिवार्य किया गया है। जापान के यामागाटा पर्फेक्चर में प्रशासन ने लोगों की सेहत को ध्यान रखते हुए यह कानून बनाया है।
यामागाटा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसिन के एक रिसर्च के बाद यहां के प्रशासन ने लोगों की सेहत के लिए यह कदम उठाया है। आइए जानते हैं क्या कहती हैं ये रिसर्च और हंसने से शरीर को होने वाले फायदे क्या हैं?

बीमारियां होती है दूर
यामागाटा यूनिवर्सिटी की रिसर्च में ये दावा किया गया है कि हंसने से न सिर्फ दिल की बीमारियों को टाला जा सकता है बल्कि मेंटल स्ट्रेस भी नहीं होता है। और इंसान की उम्र भी बढ़ती है।
स्ट्रेस फ्री रखें
हंसना हमारे शरीर और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने से तनाव कम करने और मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने में मदद मिलती है। हंसने से एंडोर्फिन हार्मोन का लेवल बढ़ता है, जो एक हैप्पी हार्मोन है। इससे तनाव कम होता है और इंसान अच्छा महसूस करता है।
व्यक्ति का मूड होता है अच्छा
हसंने से सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है, जो खुशी औ प्यार की भावना को बढ़ाता है। सेरोटोनिन का स्तर बढ़ने से व्यक्ति का मूड बेहतर होता है।
डिप्रेशन और एंजाइटी कम होती है
हंसने से एडोर्फिन हार्मोन का उत्पादन होता है, जो स्ट्रेस, एंजाइटी और डिप्रेशन को दूर करता है। हंसने से हमारा मेंटल स्ट्रेस दूर रहता है।
हार्ट से जुड़ी बीमारियां टाले
हंसने से न सिर्फ आपका दिल में खुशी की लहरे उठती है, बल्कि हंसने से हार्ट बेहतर तरीके से काम करने लगता है। इससे हार्ट अटैक या दिल से जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा टालता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications