Latest Updates
-
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान
Jasmin Bhasin का क्रॉनिया हुआ डैमेज, दिखाई देना हुआ बंद, कॉन्टेक्ट लेंस लगाते हुए आप न करें ये गलतियां!
Jasmin Bhasin Suffers Corneal Damage : टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की कॉन्टेक्ट लेंस पहनने की वजह से आंखों का कॉर्निया (Cornea) डैमेज हो गया है। इसकी वजह से कुछ समय के लिए उनकी आंखों की रोशनी भी चली गई। जैस्मिन ने बताया कि 17 जुलाई को एक इवेंट के लिए तैयार होते हुए उन्होंने लेंस पहने हुए थे। उन्हें पहनने के बाद उनकी आंखों में दर्द शुरु हो गया और धीरे-धीरे दर्द बढ़ता गया।
इवेंट के बाद वो डॉक्टर के पास गई, तो उन्हें पता चला कि उनकी आंखों की कार्निया डैमेज हो गई और इस वजह से उन्हें दिखना भी बंद हो गया। दोनों आंखों पर पट्टी बंधी उनकी फोटोज भी सामने आईं हैं।

जैस्मिन ने बताया कि उनकी आंखों में अभी भी बहुत दर्द हो रहा है। डॉक्टरों को मानना है कि उन्हें ठीक होने में चार-पांच दिनों का समय लगेगा तब तक उन्हें आंखों का खास ध्यान रखना पड़ेगा। चलिए जैस्मिन के मामले का उदाहरण लेते हुए आई एक्सपर्ट रेखा शर्मा से समझते हैं कि लेंस लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और इसे पहनने के नुकसान क्या है?
आंखों में इंफेक्शन
कॉन्टैक्ट लेंस के गलत इस्तेमाल से आई इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। जब लेंस आपकी आंखों में अच्छी तरह से फिट नहीं होता है, तो बार-बार इसका टकराव कॉर्निया से होता है। जिस वजह से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
ड्राई आई सिंड्रोम
लंबे समय तक कॉन्टैक्ट लेंस लगाए रखने से ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या भी हो सकती है। इसकी वजह से ड्राय आईज की समस्या भी हो सकती है।
धुंधलापन
लंबे समय तक कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करने से आंखों में धुंधलेपन की समस्या हो सकती है और आपको दिखाई देना भी बंद हो सकता है। इसलिए सोच समझकर ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
जलन और दर्द होना
कॉन्टेक्ट लेंस पहनने से कॉर्निया का अल्सर, आंखों में इंफेक्शन और यहां तक कि आंखों की रोशनी जाना जैसे खतरनाक खतरे शामिल होते हैं।
लेंस पहनते हुए न करें ये गलती
- कॉन्टेक्ट लेंस पहनते हुए आंखों को रगड़ने से बचे। ऐसा करने से अंदरुनी हिस्से में चोट लग सकती है।
- लेंस लगाने से पहले एक्सपायरी डेट जरूर चैक करें। हर लेंस की एक्सपायरी अलग-अलग होती है। किसी की एक दिन तो किसी की एक महीना।
- स्वीमिंग करते हुए भी लेंस नहीं लगाने चाहिए, पानी से लंबे वक्त तक लेंस लगाकर रहने से आंखों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
- अपने कॉन्टेक्ट लेंस को किसी भी तरह के पानी के संपर्क में न आने दें।
- कॉन्टेक्ट लेंस के लेबल पर दिए निर्देशों के अनुसार ही अपने लेंस को साफ करें और कीटाणु रहित करें।
- कांटेक्ट लेंस पहनते समय असुविधा, आंख से आंसू आना, रोशनी में परेशानी, आंख में खुजली या जलन होना, आंखों का लाल होना, दर्द या सूजन जैसे लक्षण महसूस होने पर तुरंत अपने कॉन्टेक्ट लेंस निकाल लें और उन्हें वापस आंखों में न लगाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
