Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
Ramsay Hunt Syndrome: जस्टिन बीबर को हुई थी ये खतरनाक बीमारी, जब आधा चेहरा हो गया था पैरालाइज्ड
Ramsay Hunt syndrome : मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर इन दिनों मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में परफॉर्म करने के लिए भारत आए हैं। जिस वजह से वो सुर्खियों में हैं। सिंगिंग के लिए फेमस जस्टिन बीबर कुछ समय पहले अपनी बीमारी के वजह से चर्चा में आए थे।
जब उनका आधा चेहरा पैरालाइज्ड हो गया था। इस वजह से जस्टिन बीबर को अपने शोज भी कैंसिल करने पड़े थे। चलिए जानते हैं उस बीमारी के बारे में जिससे जस्टिन बीबर जूझ रहे हैं। रामसे हंट सिंड्रोम वो बीमारी है जिसकी वजह से जस्टिन बीबर की ऐसी हालत हुई थी। इसमें बीमारी पीड़ित का चेहरा पैरालाइज्ड हो जाता है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में।

रामसे हंट सिंड्रोम के लक्षण
- चेहरा लकवाग्रस्त हो जाता है।
- पीड़ित व्यक्ति आंखें भी नहीं झपका पाता है।
- कॉर्निया खराब होने का डर भी होता है।
- लकवाग्रस्त चेहरे के हिस्से वाले कान में दर्द, गर्दन दर्द, हियरिंग लॉस जैसे लक्षण इस सिंड्रोम में नजर आते हैं। इसके अलावा पीड़ित को कई बार ऐसा भी लगता है कि वो जिस जगह बैठा है वो जगह घूम रही है। इसें अलावा बात करते हुए लड़खड़ाना भी इस बीमारी का लक्षण है।
रामसे हंट सिंड्रोम की वजह
इस सिंड्रोम के पीछे कई कारण होते हैं जैसे- उम्र का बढ़ना, कोई बीमारी या स्ट्रेस। इसके अलावा जिसे कभी चिकनपॉक्स हुआ हो तो उसे भी यह बीमारी होने का खतरा रहता है। चिकनपॉक्स का वायरस varicella zoster virus कई बार शरीर में रह जाता है जो इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है। इस वजह से वायरस फिर अटैक करता है और इन बीमारियों का कारण बनता है।
रामसे हंट सिंड्रोम का इलाज
इस बीमारी का इलाज संभव हैं। प्रॉपर इलाज और मेडिकेशन की वजह से यह 3 दिन में ठीक हो जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
