Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Kaali Gajar : सर्दी में लाल ही नहीं काली गाजर भी खाएं, कैंसर-डायबिटीज जैसी बीमारियों को दूर भगाएं
Kaali Gajar Khane Ke Fayde : पहले सर्दियों में आप लाल या नारंगी रंग के गाजर देखते होंगे लेकिन कुछ समय से बाजार में काली गाजर भी नजर आने लगी हैं। काली गाजर सबसे अधिक तुर्की, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत में पाई और खाई जाती है। गहरे रंग की यह सब्जी लोगों को बहुत पसंद आती है।
काली गाजर का रंग मुख्यतः एंथोसायनिन की उच्च मात्रा के वजह से होता है। वहीं दूसरी ओर, नारंगी और पीली गाजर में बीटा-कैरोटीन अधिक मात्रा में होता है। काली गाजर का स्वाद अनोखा होता है। इसका स्वाद मीठा होने के साथ-साथ थोड़ा तीखा भी होता है। आइए जानते हैं इसे सर्दियों में खाने के फायदे।

पाचन में सुधार करता है
काली गाजर में डायटरी फाइबर अधिक मात्रा में होता है। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। यह गैस, सूजन, मतली, कब्ज और दस्त के इलाज में मदद करता है। काली गाजर से बना "कांजी" ड्रिंक हेल्दी गट बैक्टीरिया यानी स्वस्थ आंत बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है
काली गाजर का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसमें शक्तिशाली गुण हैं जो बैक्टीरिया और वायरल दोनों संक्रमणों पर हमला करते हैं। ये आपको सर्दी और फ्लू से बचाते हैं। विटामिन सी से भरपूर होने के कारण यह श्वेत रक्त कोशिकाओं की गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद करता है जो हमारे शरीर को हानिकारक बीमारियों से बचाती हैं।
कैंसर को रोकने में मदद मिल सकती है
एंथोसायनिन के उच्च स्तर की उपस्थिति के कारण इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव होते हैं। काली गाजर आपके शरीर को कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में मदद करती है। एंटीऑक्सीडेंट शरीर में मुक्त कणों को खत्म करने और कैंसर गतिविधि को बेअसर करने में मदद कर सकते हैं। काली गाजर में anthocyanins मौजूद होते हैं, जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं और शरीर में सूजन को कम करते हैं।
आंखों के लिए फायदेमंद
लाल गाजर की तरह काली गाजर भी आंखों की रोशनी के लिए अच्छी होती है। यह ग्लोकोमा और रेटिनल इंफ्लेमेशन से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद साबित होती है। साथ ही इसका सेवन आंखों में ब्लड फ्लो को बढ़ाने का काम करता है।
सूजन से लड़ने में मदद करता है
काली गाजर शरीर में सूजन से लड़ने में मदद करती है। इस प्रकार इसका सेवन कई बीमारियों के खतरे को रोकता है। कुछ अध्ययनों के अनुसार काली गाजर मूत्र पथ के संक्रमण को रोकने में मदद करती है।
वज़न कम करने में मददगार
काली गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स में एंटी-ओबेसिटी गुण भी होते हैं, जो वज़न को बढ़ने नहीं देते, फैट्स को कंट्रोल में रखते हैं और मेटाबॉलिज़्म में सुधार करते हैं।
ब्लड शुगर करें कंट्रोल
काली गाजर को एंटी डायबिटिक फेनोलिक कंपाउंड होते हैं, जिनमें ब्लड शुगर कंट्रोल करने की ताकत होती है। इसका सेवन डायबिटीज के खतरनाक असर से बचाने में मदद कर सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications