Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
Kabuli Chana vs Kala Chana: काबुली चना या काला चना, किस चने को खाना है ज्यादा फायदेमंद और क्यों?
सफेद और काला दोनों तरह के चने खाने में जितने टेस्टी लगते हैं इनमें पोषक तत्वों की भरपूरता भी खूब होती हैं। जहां नवरात्रि में काले चने के बिना कन्या पूजन अधूरा माना जाता है। वहीं छोले भटूरों में सफेद चने के बिना स्वाद ही क्या हैं? अक्सर बात जब सफेद चने या काले चने की होती है तो अक्सर लोगों का सवाल होता है कि दोनों में से सेहत के लिए कौनसा चना हैं सबसे फायदेमंद।
दरअसल काबुली चना या सफेद चना में मौजूद पोषक तत्व काले चने से अलग होते हैं। आइए जानते हैं सफेद और काले चने में सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या है?

वेटलॉस के लिए क्या खाएं?
काले चने काबुली चने के मुकाबले खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि इस चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) बहुत कम होता है। जो लोग वजन घटा रहे हैं उनके लिए काले चने फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
आयरन किसमें ज्यादा?
काले चने में कैल्शियम और आयरन खूब होता हैं। हड्डियों की मजबूती के लिए काले चने खाने फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद आयरन की मात्रा बॉडी में हीमोग्लोबिन सुधार करने के साथ खून की कमी को दूर करती है।
फाइबर किसमें ज्यादा?
100 ग्राम सफेद चने में 12 ग्राम फाइबर होता है। वहीं काले चने में 18 ग्राम फाइबर होता है। डाइजेशन सिस्टम के लिए काले चने खाने फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कब्ज नहीं होती है।
किसमें प्रोटीन ज्यादा?
अगर हम प्रोटीन की बात करें तो काले चने की तुलना में काबुली चने में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। जहां 100 ग्राम काले चने में प्रोटीन 20 ग्राम होती है। वहीं सफेद चने में 25 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
जिंक किसमें ज्यादा?
जिंक एक ऐसा मिनरल है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक कि बीमारियों को दूर करता है। इसकी हल्की-सी कमी के चलते प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ता है। यह डैमेज स्किन रिपेयर करने के साथ ही इंफेक्शन होने से रोकता है। 100 ग्राम काबुली चने में 2.76 मिलीग्राम जिंक होता है। काले चने में 3.35 मिलीग्राम जिंक होता है।
ध्यान रखें
- ज्यादा काले चने का सेवन करने से आपका पेट खराब हो सकता है।
- इसमें मौजूद हाई फाइबर पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
- बहुत ज्यादा चना खाने से आपका वजन भी बढ़ सकता है।
- रात के समय दोनों ही चने खाने से बचे वरना डायजेशन प्रॉब्लम हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications