Latest Updates
-
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज
Benefits of Wild Melon: तरबूज का रिश्तेदार है ये रेगिस्तानी फल, 45 डिग्री में भी शरीर को रखता है ठंडा
काचरी एक प्रकार की रेगिस्तानी ककड़ी है, जो राजस्थान के रेतीले और शुष्क क्षेत्रों में पाई जाती है। ये एक ऐसा फल है, जिसकी सब्जी, चटनी और पाउडर बनाकर इस्तेमाल में लिया जाता है। इस फल का सेवन कई तरह से किया जाता है।
काचरी पाउडर का उपयोग राजस्थानी व्यंजनों में बड़े पैमाने पर किया जाता है। काचरी को साबुत ही पूरे साल सूखाने के बाद लंबे समय तक स्टोर किया जाता है और इसके बाद इसे पाउडर या अलग-अलग सब्जी के साथ इस्तेमाल में लिया जाता है।
स्वाद में खट्टी मिठ्ठी और तरबूज के परिवार से रिश्ता रखने वाली काचरी का एक-एक रेशा पानी से भरपूर होता है। गर्मियों में इसे खाने से शरीर एकदम हाइड्रेट रहता है। कचरी मारवाड़ी व्यंजनों में अमचूर पाउडर के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
कचरी को आयुर्वेद में मृगाक्षी कहा जाता है और काचरी बिगड़े हुए जुकाम, पित्त, कफ, कब्ज, प्रमेह समेत कई रोगों में बेहतरीन दवा मानी गई है। मरु प्रदेश में बहुत ज्यादा पैदा होने के वजह से इसे 'मरुजा'भी कहते हैं। आइए जानते हैं इस रेगिस्तानी सब्जी को खाने के फायदे।

एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर
काचरी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है और इसमें कई सारे ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपको गर्मी के मौसम में भी हेल्दी रखता है। कचरी की सब्जी सर्दी खांसी जुकाम से राहत दिलाती है इसकी चटनी बनाकर सेवन करने से शरीर को फायदा पहुंचता है।
पेट रखता है साफ
काचरी का फल खाने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट के संक्रमण और अन्य समस्याओं को दूर करने में मददगार है। यह आपको कब्ज, अपच और सभी पेट संबंधी बीमारियों को दूर रखने में मदद कर सकती है। इसकी सब्जी, फल या बीज कब्ज को दूर करने में सहायक हैं।
विटामिन सी से भरपूर
वहीं काचरी विटामिन सी की भी मात्रा होती है, जिसकी वजह से यह आपको बीमारियों से दूर रखने और आपकी रोग प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मददगार होती है। आप इसकी सब्जी या पाउडर बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
पथरी की दवा
काचरी में मौजूद तत्व बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ शरीर में अगर पथरी की समस्या हो गई है तो उसे बाहर निकालने में मदद भी करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
