Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
Koffee With Karan Season 9: करण जौहर ने अपने पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के 9वें और आखिरी सीजन का ऐलान कर दिया है। साल 2004 में शुरू हुआ यह शो पिछले करीब 22 साल से दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। अब तक इसके 8 सीजन आ चुके हैं और शो के 161 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। इस दौरान बॉलीवुड और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शो का हिस्सा बने और उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ रिश्तों, करियर, दोस्ती और निजी जिंदगी से जुड़े कई किस्से भी साझा किए। अब शो के आखिरी सीजन को लेकर फैंस में उत्सुकता है। आइए जानते हैं 'कॉफी विद करण 9' कब और कहां स्ट्रीम होगा।

'कॉफी विद करण 9' का प्रोमो आया सामने
करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'कॉफी विद करण 9' का प्रोमो शेयर किया है। वीडियो में वह शो के अब तक के सफर और उससे जुड़ी अपनी यादों के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में करण जौहर कहते हैं, 'कॉफी विद करण' में कई तरह के रिश्तों वाले लोग मेहमान बनकर आए। कुछ कपल्स बाद में अलग हो गए, तो कुछ रिश्ते शादी तक पहुंचे। करण ने कहा, 'मैंने लवर्स, दोस्तों, परिवार वालों और ऐसे लवर्स को भी बुलाया जो बाद में एक्स-लवर बन गए; उनमें से कुछ की तो शादी भी हो गई। मैंने लगभग नेशनल आइकॉन के करियर खत्म ही कर दिए थे; आज भी मैं नेपोटिज़्म शब्द के साथ जी रहा हूं। अटकलें लगाना एक तरह का नेशनल शब्द बन गया; बहुत कुछ हुआ। मैं जहां भी जाता हूं, अच्छी या बुरी किस्मत से, मुझसे हमेशा पूछा जाता है कि कॉफी विद करण का अगला सीजन कब आएगा। मुझे हैरानी होती है कि वे मुझसे यह क्यों नहीं पूछते कि मेरी अगली फीचर फिल्म कब आएगी, लेकिन जो भी हो, मुझे पता है कि इस शो ने मुझे बहुत कुछ दिया है।'
'मेरे साथ कॉफी का एक आखिरी कप पीजिए'
शो के आखिरी सीजन का ऐलान करते हुए करण ने कहा कि उनकी जिंदगी में अब वह पड़ाव आ गया है, जब उन्हें इस सफर को खत्म करने का एहसास हुआ। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी जिंदगी के ऐसे पड़ाव पर पहुंच गया हूं जहां मुझे एहसास हुआ कि हर अच्छी चीज का कभी न कभी अंत होता ही है। भारी मन से मुझे यह कहना पड़ रहा है कि यह कॉफी विद करण का मेरा आखिरी सीजन होगा। ट्रोलिंग, कमेंट्स और पोस्ट्स तो होंगे ही, और मैं उनका सामना करने के लिए तैयार हू्ं, लेकिन इन सबके बीच और इनके परे, मैं जानता हूं कि इस कॉफी के कप के लिए अभी भी बहुत प्यार है। तो कॉफी विद करण के मेरे आखिरी सीजन में मेरे साथ जुड़िए और मेरे साथ कॉफी का वह आखिरी कप पीजिए। चीयर्स!'
14 अक्टूबर से स्ट्रीम होगा 'कॉफी विद करण 9'
करण जौहर ने प्रोमो के साथ शो की रिलीज डेट भी बता दी है। 'कॉफी विद करण 9' का पहला एपिसोड 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। करण ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मुझे लगता है कि हमें बात करनी चाहिए। और हां, कॉफी पीते हुए। 'कॉफी विद करण' सीजन 9, 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।'
पहले एपिसोड में अकेले नजर आएंगे सलमान खान
सीजन 9 में शामिल होने वाले सभी मेहमानों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं। हालांकि, 'वैरायटी इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान शो के पहले एपिसोड में गेस्ट बनकर पहुंचेंगे। इस बार वह करण जौहर के साथ अकेले बातचीत करते दिखाई देंगे। इससे पहले सलमान सीजन 4 में अपने पिता सलीम खान के साथ शो में आए थे। वहीं सीजन 5 के 100वें एपिसोड में वह अरबाज और सोहेल खान के साथ नजर आए थे। अब सीजन 9 में सलमान का अकेले आना इस शो पर उनकी पहली पूरी सोलो अपीयरेंस होगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
