Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
ठंड के लिए बेहद फायदेमंद हैं करेले का छिलका, शेफ रणवीर बरार गिनाएं इसके फायदे
chef ranveer brar shared karela peel kadha : करेले का छिलका, जो अक्सर कड़वाहट की वजह से फेंक दिया जाता है, लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। मशहूर शेफ रणवीर बरार का कहना है कि करेले के छिलके से बना काढ़ा बदलते मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है और सर्दियों में भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व त्वचा, खून और पाचन तंत्र के लिए विशेष रूप से लाभकारी होते हैं।
शेफ रणवीर बरार के अनुसार, इस काढ़े का नियमित सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है, विशेषकर बदलते मौसम में। आइए जानते हैं इसका काढ़ा बनाने का तरीका और इसके सेवन के फायदे।

करेले के छिलके से काढ़ा बनाने की विधि
करेले के छिलके तैयार करें: करेले का छिलका सावधानी से उतारें और इसे अच्छी तरह धो लें ताकि सारी गंदगी निकल जाए।
छिलके उबालें: एक पैन में पानी लें और उसमें करेले के छिलके डालकर 5-10 मिनट तक उबालें।
काढ़ा छानें: उबालने के बाद इसे छान लें और हल्का ठंडा होने दें।
स्वाद बढ़ाएं: अगर कड़वाहट अधिक लगे, तो इसमें नींबू का रस या थोड़ा सा शहद मिलाया जा सकता है।
काढ़े के फायदे
त्वचा के लिए: त्वचा को साफ़ और चमकदार बनाता है, क्योंकि करेले के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।
खून की सफाई: यह खून को शुद्ध करने में मदद करता है, जिससे स्किन की समस्याएं भी कम होती हैं।
पाचन में सुधार: यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और गैस्ट्रिक समस्याओं से राहत दिलाता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना: बदलते मौसम में यह काढ़ा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और सर्दियों में गर्माहट भी प्रदान करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
