Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Karwa Chauth Sargi : इस एक चीज को सरगी में खाने से नहीं लगेगी भूख-प्यास, चेहरा भी करेगा ग्लो
Pomegranate in sargi: करवा चौथ का व्रत सुहागनों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। प्राचीन काल से चली आ रही परंपरा के अनुसार, इस दिन सुहागने अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। वे सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक एक बूंद भी पानी नहीं पीती हैं।
ऐसे में पूरे दिन शरीर को एनर्जेटिक और हाइड्रेट रखने के लिए सरगी में कुछ चीजें शामिल करना बहुत जरूरी है। ताकि आप अच्छे से व्रत रख सकें। ऐसे में सरगी की थाली तैयार करते समय अनार जरूर रखें। सरगी में अनार खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। आइए जानते हैं कैसे?

क्यों सरगी में अनार खाएं?
अनार एक ऐसा फल है जिसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। अनार के 100 ग्राम में लगभग 85 प्रतिशत पानी होता है। इसलिए ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और व्रत के दौरान आपको प्यास नहीं लगती है। सरगी में अनार खाने से आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल जाता है। जिससे पूरे दिन आपको प्यास नहीं लगती।
पोषक तत्वों की भरमार
अनार खाने से भूख जल्दी शांत होती है और पाचन अच्छा बना रहता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो सेल्स को नुकसान से बचाते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इसलिए सरगी में अनार शामिल करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अनार में पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद करते हैं।
चेहरे की बढ़ाएगा ग्लो
करवा चौथ का त्योहार महिलाओं सभी के लिए खास होता है। इस दिन हर महिला सुंदर दिखना चाहती है। लेकिन बिना पानी पिए चेहरे पर ग्लो नहीं आता। ऐसे में अगर आप सरगी के समय अनार का सेवन करती हैं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। अनार में पानी की मात्रा अधिक होती है इसलिए यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। साथ ही इसके सेवन से आपका चेहरा पूरे दिन ताजा और ग्लोइंग बना रहेगा। सरगी में अनार खाकर करवा चौथ के दिन आप सुंदर दिख सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications