Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
नेटफ्लिक्स कटहल मूवी : चर्चा में है अंकल हॉन्ग, नॉर्मल कटहल से काफी अलग है ये विदेशी नस्ल, ये हैं खूबियां
Kathal Movie on Netflix : हाल ही में नेटफ्लिक्स पर फिल्म 'कटहल' रिलीज होते ही कटहल की एक वैरायटी 'अंकल हॉन्ग' इन दिनों चर्चा में हैं। कटहल की वैरायटी देश विदेशों में काफी मशहूर है। इस कटहल में ऐसी कई खूबियां हैं जो आम कटहल को सामने नहीं टिकने देतीं है।
अंकल हॉन्ग कटहल भारत में नहीं उगाया जाता है, ये सिर्फ मलेशिया में पाया जाता है। इसका लाजवाब स्वाद ही इसे बाकियों से अलग बनाता है, आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में।

क्यों चर्चा में हैं 'अंकल हॉन्ग'
कटहल फिल्म की कहानी 'विधायक जी' मुन्नालाल पटेरा (विजय राज) के बगीचे में लगे उनके दो प्यारे कटहलों की है जो एक दिन अचानक गायब हो जाते हैं। फिल्म में कटहलों को नाम भी दिया गया है। विधायक जी के दबाव में पूरा पुलिस महकमा इन्हें ढूढंने में लग जाता है।
यहीं से पूरी कहानी शुरु होती हैं। इस कहानी के माध्यम से ये बताया गया है अगर ये कटहल देसी होते तो बात आई गई हो जाती है, विदेशी नस्ल का कटहल होने की वजह से हंगामा बरपता है।
पोषक तत्वों से भरपूर है अंकल हॉन्ग'
कटहल की इस हाइब्रिड वैरायटी को 1960 में तैयार किया गया था। इसके लिए बड़े आकार वाले J29 और मीठे स्वाद वाले J32 प्रजाति के कटहल को क्रॉस कराया गया था। इसलिए ये कटहल आम कटहलों से ज़्यादा पोषण से भरपूर माना जाता है। इसमें विटामिन C होता है जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है। ये कटहल 10-12 किलोग्राम के होते हैं। इनका स्वाद भी काफी अच्छा होता है। इसमें भारतीय कटहल की तुलना में बेहद कम रेशे होते हैं और काटने पर भी इसमें से चिपचिप पदार्थ नहीं लगता है।
भारत में नहीं मिलता है अंकल हॉन्ग
भारत में ये प्रजाति न तो पाई जाती है न ही खाई जाती है। ये सिर्फ़ मलेशिया में ही पाई जाती है। भारत में कटहल की एक से बढ़कर एक वैरायटी मौजूद हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
