Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
41 साल की कैटरीना कैफ टोंड बॉडी के लिए खाती हैं ये दो चीजें, पीती है ये स्पेशल जूस
Katrina Kaif's Secret to a Toned Body : बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं, और उनकी जैसी फिटनेस पाने के लिए बहुत सी महिलाएं अपने डेली रूटीन में बदलाव करती हैं। कैटरीना की न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, कैटरीना एक सख्त डाइट प्लान का पालन करती हैं। वह आयुर्वेद को फॉलो करती हैं और इसे अपनी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बना चुकी हैं।
इसके साथ ही, कैटरीना को सिंपल और हेल्दी घर का बना खाना पसंद है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ न्यूट्रिशन से भरपूर होता है। इस प्रकार की डाइट उन्हें न सिर्फ स्वस्थ रखती है, बल्कि उनकी त्वचा और शरीर को जवां बनाए रखती है। 40 की उम्र में भी कैटरीना का यह डाइट और लाइफस्टाइल उन्हें फिट और आकर्षक बनाए रखने में मदद करता है।

दिनभर में दो बार खाना खाती है कैटरीना
कैटरीना कैफ को दिनभर में सिर्फ दो बार खाना खाने की आदत है। न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, वह उन लोगों में से नहीं हैं जो हर दो घंटे में कुछ खाते हैं। उन्हें इंडियन और एशियन क्यूजीन बहुत पसंद है, लेकिन वह हमेशा घर का बना खाना ही पसंद करती हैं। उनका यह रूटीन काफी सादा और निरंतर है, क्योंकि वह एक ही तरह का खाना खाती हैं। इसके अलावा, कैटरीना की लाइफस्टाइल ऐसी है कि वह जल्दी सोती हैं और जल्दी उठती हैं, जो उनके स्वस्थ और फिट शरीर का राज है।
ताजा जूस पीती है कैटरीना
कैटरीना कैफ को ताजा जूस पीना बहुत पसंद है, और वह खासकर लौकी जूस का सेवन करती हैं, क्योंकि यह डाइजेशन और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है। श्वेता शाह के अनुसार, आयुर्वेद में विश्वास रखने वाली कैटरीना अपने शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और ओरल हेल्थ को बनाए रखने के लिए ऑयल पुलिंग और नाक की सफाई भी करती हैं। इन सख्त लेकिन पोषण से भरपूर आदतों के साथ, कैटरीना पूरे दिन अपनी ऊर्जा को बनाए रखने में सफल रहती हैं, जो उनके फिट और स्वस्थ शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
पित्त बैलेंस करने वाली चीजें खाती हैं कैटरीना
श्वेता शाह के मुताबिक, कैटरीना कैफ का शरीर पित्त प्रकृति का है, इसलिए उन्हें पित्त दोष को संतुलित करने के लिए क्षारीय चीजें खानी होती हैं। इसके लिए, कैटरीना किशमिश और सौंफ जैसी चीजों का सेवन करती हैं, जो डाइजेशन और बोन हेल्थ के लिए फायदेमंद होती हैं। कुल मिलाकर, कैटरीना खुद को फिट और जवां रखने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। अगर आप भी उनकी आदतों को अपनाना चाहते हैं, तो पहले डॉक्टर से संपर्क करके अपनी बॉडी के बारे में जानकारी लें, ताकि आप अपनी सेहत के अनुसार सही बदलाव कर सकें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
