Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल के घर गूंजी किलकारी, जानें बढ़ती उम्र में प्रेगनेंसी कितनी सेफ
Vicky Kaushal and Katrina Kaif Welcome Baby Boy: बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर से खुशखबरी आई है। दोनों स्टार्स माता-पिता बन गए हैं, और सोशल मीडिया पर फैंस व सेलेब्स बधाइयों की बौछार कर रहे हैं। विक्की ने कई इंटरव्यू में भी इस बात का जिक्र किया था कि वो और उनका परिवार आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फाइनली अब कपल का और विक्की की फैमिली का इंतजार खत्म हो गया है और उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। पापा बने विक्की ने खुद इंस्टा पर पोस्ट कर अपनी खुशी अपने फैंस और चाहने वालों के साथ शेयर की।
इसी बीच कई महिलाओं के मन में ये भी सवाल उठ रहा है कि क्या 42 की उम्र में प्रेगनेंसी सेफ है। दरअसल, कैटरीना 42 साल की हैं ऐसे में बढ़ती उम्र में गर्भधारण को लेकर कई धारणाएं बनी हुई हैं। आइए जानते हैं कि क्या बढ़ती उम्र में प्रेगनेंसी सेफ है और साथ ही कैटरीना और विक्की के बारे में भी कुछ बातें कर लेते हैं।

कैटरीना कैफ ने दिया बेटे को जन्म
फाइनली लोगों का इंतजार खत्म हो गया है और शादी के 4 साल बाद कैटरीना कैफ ने बेटे को जन्म दिया है। विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खुद पोस्ट कर अपनी खुशी बांटी है और कैप्शन में लिखा है कि हमारी खुशियों का खजाना इस दुनिया में आ चुका है और हम दोनों बहुत खुश हैं। अभिनेता ने अपनी इस खुशी के लिए भगवान को भी धन्यवाद कहा। साथ ही पोस्ट के लास्ट में बेटे की जन्म की तारीख 7 नवंबर, 2025 लिखी है यानी आज ही कैटरीना-विक्की पेरेंट्स बने हैं और उन्होंने तुरंत अपने फैंस को अपनी खुशी के बारे में बताया है।
9 दिसंबर 2021 को हुई थी शादी
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शाही अंदाज में शादी की थी। तब से ही दोनों को लेकर अक्सर फैंस के बीच गुड न्यूद कब आएगी, जैसे सवाल उठते रहे। अब आखिरकार कपल ने अपने जीवन का यह सबसे खूबसूरत अध्याय शुरू किया है।
बढ़ती उम्र में मां बनना अब कोई रिस्क नहीं
पहले के समय में 35 साल के बाद गर्भधारण को हाई रिस्क माना जाता था, लेकिन आज मेडिकल साइंस ने इस सोच को बदल दिया है। फर्टिलिटी ट्रीटमेंट्स, हेल्दी लाइफस्टाइल और मेडिकल मॉनिटरिंग की बदौलत अब महिलाएं 40 की उम्र में भी सुरक्षित रूप से मां बन सकती हैं। डॉक्टरों के अनुसार, अगर महिला पूरी तरह फिट है, हार्मोनल लेवल्स संतुलित हैं और प्रेग्नेंसी को रेगुलर मॉनिटर किया जा रहा है, तो 40 के बाद भी स्वस्थ डिलीवरी संभव है।
लेट प्रेग्नेंसी के फायदे (Benefits of Late Pregnancy)
इमोशनल मैच्योरिटी: इस उम्र में महिलाएँ मानसिक रूप से ज्यादा स्थिर होती हैं।
फाइनेंशियल सिक्योरिटी: करियर और आर्थिक स्थिति मजबूत होने से बच्चे के लिए बेहतर भविष्य संभव होता है।
सेल्फ-केयर और अवेयरनेस: आज की महिलाएँ हेल्थ और फिटनेस को लेकर ज्यादा जागरूक हैं।
लेट प्रेग्नेंसी के रिस्क (Risks of Pregnancy After 35-40)
हालांकि बढ़ती उम्र के साथ कुछ जोखिम भी बढ़ जाते हैं
गर्भपात (Miscarriage) का खतरा बढ़ जाता है।
गेस्टेशनल डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की संभावना।
सी-सेक्शन (C-section) की संभावना अधिक।
बच्चे में क्रोमोसोमल एबनॉर्मलिटी का जोखिम (जैसे डाउन सिंड्रोम)।
लेकिन आज की मेडिकल एडवांसमेंट से इन सभी रिस्क को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है, बशर्ते प्रेग्नेंसी के दौरान सही मॉनिटरिंग और डॉक्टर की सलाह ली जाए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
