Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Katrina Kaif हुई डायबिटीज की शिकार? बाजू में दिखा शुगर कंट्रोल पैच, जानें कैसे करता है काम
what is diabetes patch : हाल ही में एक नवरात्रि इवेंट में कटरीना कैफ नजर आई। इस इवेंट में उनके बाजू में एक ब्लैक पैच में स्पॉट किया गया, जो दिखने में डायबिटीक ब्लैक पैच सा नजर आ रहे हैं। कटरीना की ये फोटोज सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। जिसे देख लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं एक्ट्रेस को डायबिटीज तो नहीं हो गया है। आइए जानते हैं कि आखिर ये डायबिटीज पैच क्या होते हैं और कैसे काम करते हैं।

ये है डायबिटीज पैच?
'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना की बाजू में दिखा ब्लैक पैच एक डायबिटीज पैच है, जो ब्लड ग्लूकोज लेवल को चेक करने के लिए लगाया जाता है। इसे ब्लड शुगर मॉनिटर पैच भी कहा जाता है। इसे लगाने के बाद बार-बार उंगली पर प्रिक करके ब्लड टेस्ट की जरूरत नहीं होती। इस पैच में एक छोटा सेंसर होता है, जिसे त्वचा पर लगाया जाता है, और यह 24/7 आपके ब्लड शुगर के स्तर की निगरानी करता है।
कैसे काम करता है ये पैच?
डायबिटीक पैच के साथ एक छोटा सेंसर आता है, जो स्किन कॉन्टेक्ट के जरिए इंटरस्टिशियल फ्लूइड (त्वचा के नीचे के द्रव) में मौजूद ग्लूकोज के स्तर को मापता है। ये सेंसर कुछ दिनों या हफ्तों तक काम करता है, उसके बाद इसे बदलने की आवश्यकता होती है।
सेंसर के साथ एक ट्रांसमीटर भी जुड़ा होता है, जो ग्लूकोज की रीडिंग को इस डिवाइस से कनेक्टेड स्मार्टफोन पर भेजता रहता है। यह डिवाइस नियमित अंतराल ( हर 5 से 15 मिनट) पर आपके ग्लूकोज लेवल को चैक करता है। इससे आप कभी भी रियल ब्लड शुगर लेवल की जानकारी पा सकते हैं।
इसके अलावा जैसे ही आपका ब्लड शुगर सामान्य से कम या ज्यादा होता है, तो यह डिवाइस तुरंत आपको अलर्ट भेजता है, जिससे आप तुरंत शुगर को कंट्रोल कर सकें।
इसे लगाने के फायदे
- यह डिवाइस 24 घंटे ब्लड शुगर को मॉनिटर कर आपको अपडेट करता रहता है।
- इसे पहनने से बार-बार उंगली चुभाकर ब्लड शुगर जांचने की आवश्यकता नहीं होती।
- यह डिवाइस ब्लड शुगर ज्यादा या कम होने पर रियल-टाइम अलर्ट देकर आपको हाइपोग्लाइसीमिया और हाइपरग्लाइसीमिया से बचा सकता है।
- इस डिवाइस के इस्तेमाल करने पर टेस्टिंग के लिए ग्लूकोज मीटर और स्ट्रिप्स की जरूरत नहीं होती, जिससे खूब समय बचता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
