Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
Kedarnath Yatra 2024 : पहली बार केदारनाथ जा रहे हैं, तो जानें क्या करें और क्या नहीं?
Dos And Don't During Kedarnath Yatra 2024 : 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को शुक्रवार सुबह 7 बजे अक्षय तृतीया के मौके पर पूरे विधि-विधान के साथ खुलेंगे। केदारनाथ के कपाट खुलते ही सालभर से इंतजार कर रहे श्रृद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ेगी।
अगर आप पहली बार केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपको मालूम होना चाहिए कि आपको यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरुरी है। हम यहां आपको कुछ सेफ्टी टिप्स बता रहे हैं जो आपकी यात्रा को और भी बेहतर बना सकते हैं।

डॉक्टर से हेल्थ चेकअप कराएं
केदारनाथ बहुत ऊंचाई पर है। यहां तक पहुंचने के लिए श्रृद्धालुओं को खूब चढ़ाई करनी पड़ती है। ऊंचाई पर ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है। ऐसे में पहली बार यात्रा करने वाले खासतौर पर 50 साल से अधिक उम्र वाले एक बार डॉक्टर से सलाह जरुर लें। विशेषकर हाई बीपी और हार्ट के मरीज एक बार मेडिकल जांच जरूर कराएं।
गर्म कपड़े ले जाएं
केदारनाथ काफी ऊंचाई पर स्थित है इसलिए पहाड़ों में खूब ठंड होती है। यात्रा करने से पहले गर्म कपड़े जैसे कि जैकेट, मफलर, टोपी, और दस्ताने जरूर पैक करें। मई-जून में पहाड़ों में बारिश शुरु हो जाती है। ऐसे में रेनकोट या छाता ले जाना न भूलें।
मौसम की जानकारी मालूम करें
केदारनाथ का मौसम बहुत जल्दी बदलता है। पहाड़ों में मानसून भी जल्दी आ जाता है। इसलिए यहां आने से पहले एक बार मौसम की पूरी जानकारी लेकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं। ताकि बाद में आपको कोई परेशानी न हो।
जरुरी सामान साथ ले जाएं
केदारनाथ जाते हुए अपने साथ जरूरत का सामान रखना न भूलें इनमें टॉर्च, मोबाइल चार्जर, फर्स्ट एड बॉक्स, जरूरी दवाईयां और पानी की बोतल
रात में यात्रा करने से बचें
श्रद्धालु रात में केदारनाथ की यात्रा या चढ़ाई करने की कोशिश न करें। जल्दी दर्शन के लिए कई लोग रात में यात्रा पर निकल जाते हैं। केदारनाथ में मौसम में बदलाव बहुत जल्द होता है। ऐसे में खतरों का शिकार होने से बेहतर है कि आप बताए गए मार्ग और समय का ही पालन करें।
पहले से ही करें रहने का इंतजाम
केदारनाथ यात्रा शुरु करने से पहले ही एडवांस में ठहरने और भोजन की व्यवस्था कर लें। यात्रा के रूट, उसके आस पास की जगहों के बारे में पहले से रिसर्च कर लें और ठहरने के लिए होटल्स की बुकिंग कर लें। आप इसके लिए GMVN की वेबसाइट से भी जानकारी ले सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications